SportsViral

‘बीसीसीआई को घरेलू क्रिकेट खत्म कर देना चाहिए’, आकिब नबी के न चुने जाने पर भड़का भारत का पूर्व चयनकर्ता

भारत के पूर्व कप्तान और चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर ने अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भारत की टीम चुनते समय जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को नजरअंदाज करने के लिए अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि अगर चयन का मानक घरेलू क्रिकेट नहीं है तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को घरेलू क्रिकेट खत्म कर देना चाहिए।

‘बीसीसीआई को घरेलू क्रिकेट खत्म कर देना चाहिए’, आकिब नबी के न चुने जाने पर भड़का भारत का पूर्व चयनकर्ता
‘बीसीसीआई को घरेलू क्रिकेट खत्म कर देना चाहिए’, आकिब नबी के न चुने जाने पर भड़का भारत का पूर्व चयनकर्ता

आकिब नबी ने 2025-26 रणजी ट्रॉफी सत्र में 10 मैचों में 12.56 के शानदार औसत से 60 विकेट लेकर सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे और जम्मू-कश्मीर को उनका पहला रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया।

अभी नबी की हालत क्या होगी?

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में दिलीप वेंगसरकर ने आकिब नबी को लेकर कहा, ‘चयनकर्ताओं का उन्हें नजरअंदाज करने का फैसला बिल्कुल अजीब और हैरान करने वाला है। यह किस तरह का चयन है? यह बिल्कुल मंजूर नहीं है। यह नाइंसाफी है। क्या आप सोच सकते हैं कि अभी नबी की हालत क्या होगी? उन्होंने रणजी ट्रॉफी में 60 विकेट लिए हैं। उन्होंने इसके लिए बहुत मेहनत की है और वह बाकी सबसे आगे रहने के हकदार हैं।’

बीसीसीआई को घरेलू क्रिकेट खत्म कर देना चाहिए

वेंगसरकर ने कहा, ‘अगर घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन कोई मानक नहीं है, तो बीसीसीआई को घरेलू क्रिकेट खत्म कर देना चाहिए। आप किसी गेंदबाज को उसकी विकेट लेने की काबिलियत के आधार पर चुनते हैं। वह 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकता है, लेकिन जरूरी बात उसकी विकेट लेने की काबिलियत है। इस लड़के ने विकेट लेने में जबरदस्त निरंतरता दिखाई है। उसे तैयार करने का यह सही समय था। जब कोई खिलाड़ी फॉर्म में होता है तो आप उसे वहीं मौका देते हैं। आप तब तक इंतजार नहीं करते जब तक वह आत्मविश्वास,फिटनेस या भूख न खो दे।’

Khabar Monkey

टीम इंडिया में 4 नए खिलाड़ियों की एंट्री

भारतीय टीम का अफगानिस्तान सीरीज के लिए टेस्ट और वनडे स्क्वाड घोषित हुआ। वनडे और टेस्ट में चार नए खिलाड़ियों की टीम इंडिया में एंट्री हुई। जबकि कई पुराने खिलाड़ी बाहर हैं। रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या टीम में हैं लेकिन खेलने पर संशय बना हुआ है। 

Leave a Reply