Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के कंटेस्टेंट्स की जब से घोषणा हुई है, तभी से यह शो लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो से जुड़े सभी लोग इस हफ्ते की शुरुआत में केप टाउन पहुंच गए हैं और गुरुवार से इसकी शूटिंग भी शुरू हो गई है। अब हाल ही में ओरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं। जिनमें उन्होंने बताया कि वह बाकी कंटेस्टेंट्स के लेट आने से परेशान नजर आए।

ओरी ने सुबह करीब 5:20 बजे शूट के लिए निकलते समय वीडियो बनाकर कहा कि पंक्चुअलिटी खत्म हो गई है। उनके मुताबिक बस में सिर्फ जैस्मिन भसीन और अविका गौर ही समय पर पहुंची थीं। बाद में उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें मजाकिया अंदाज में कहा कि कोई उनसे बात नहीं कर रहा और बाकी कंटेस्टेंट्स उन्हें साइडलाइन कर रहे हैं। इसके अलावा रोहित शेट्टी का पहला लुक भी ऑनलाइन लीक हो गया। फिल्ममेकर को हेलीकॉप्टर से जबरदस्त एंट्री करते हुए दिखाया गया।
यह भी पढ़ें:
ओरी ने शेयर किया वीडियो
ओरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एक बस में बैठे थे जो कंटेस्टेंट्स को शूट लोकेशन पर ले जाती है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर यह देखकर हैरान रह गए कि सिर्फ जैस्मिन भसीन और अविका गौर ही समय पर पहुंचीं। वीडियो में ओरी ने कहा, “ठीक है दोस्तों, सुबह के 5:20 बजे हैं। यह हमारी बस है। हम अपनी पहली क्लास के लिए निकल रहे हैं, गुड मॉर्निंग लड़कियों। किसी ने सुबह का यह नजारा नहीं देखा होगा। क्या हम ही अकेले यहां हैं? लगता है समय की पाबंदी खत्म हो गई है। नहीं, हम एकदम समय पर हैं। असल में, हम थोड़े लेट भी हैं।”
बाद में ओरी ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “मैं बस में अकेला बैठा हूं क्योंकि कोई मुझसे बात नहीं करना चाहता।” फिर उन्होंने जैस्मिन का एक वीडियो भी रीपोस्ट किया, जिसमें वह मजाक करते हुए कह रही थीं कि ये अकेला बैठना पसंद करता है, जिंदगी में बहुत दुखी है कोई इससे बात नहीं करता, बेचारा ओरी। वहीं शगुन शर्मा ने भी एक स्टोरी शेयर की, जिसमें ओरी ने कहा, “सारे कंटेस्टेंट मुझे अलग कर रहे हैं, क्योंकि मैं इंग्लिश मीडियम बॉय हूं।”
Khabar Monkey
कब शुरू होगा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’
वहीं, सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी की पहली झलक भी शेयर की गई, जिसमें होस्ट को हेलीकॉप्टर से उतरते हुए देखा गया। ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जून के बीच में प्रीमियर होने वाला है। इस शो में गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, शगुन शर्मा, ऋत्विक धनजानी, करण वाही, अविका गौर, जैस्मिन भसीन, अविनाश मिश्रा, रूहानिका धवन, विशाल आदित्य सिंह, फरहाना भट्ट और हर्ष गुजराल कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगे। यह शो कलर्स और जियो हॉटस्टार पर हर शनिवार-रविवार रात 9 बजे दिखाया जाएगा।
यह भी पढ़ें:





