SportsViral

IPL 2026 Points Table: गुजरात बनाम CSK मैच के बाद अंकतालिका; वैभव से छिना ऑरेंज कैप, साई ने मारी बाजी

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 के 66वें मैच में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ गुजरात को 2 अंक मिले और इस टीम को कुल 18 अंक हो गए। सीएसके को हराने के बाद गुजरात की टीम अब भी अंकतालिका में दूसरे नंबर पर बनी हुई है तो वहीं आरसीबी पहले स्थान पर है। वहीं इस हार के बाद सीएसके अंकतालिका में 7वें नंबर पर कायम है और इस टीम के 14 मैचों में कुल 12 अंक हैं।

IPL 2026 Points Table: गुजरात बनाम CSK मैच के बाद अंकतालिका; वैभव से छिना ऑरेंज कैप, साई ने मारी बाजी
IPL 2026 Points Table: गुजरात बनाम CSK मैच के बाद अंकतालिका; वैभव से छिना ऑरेंज कैप, साई ने मारी बाजी

गुजरात बनाम सीएसके मैच में साई सुदर्शन ने 84 रन की पारी खेली और उन्होंने ऑरेंज कैप अपने नाम कर लिया। ऑरेंज कैप की रेस में अब शुभमन गिल दूसरे नंबर पर आ गए जिन्होंने सीएसके के खिलाफ 64 रन बनाए थे वहीं वैभव सूर्यवंशी अब तीसरे नंबर पर चले गए। चौथे नंबर पर अब मिचेल मार्श हैं जबकि पांचवें स्थान पर हेनरिक क्लासेन हैं। पर्पल कैप अब भी भुवनेश्वर कुमार के नाम पर ही है जबकि कगिसो रबाडा दूसरे और 21 विकेट लेकर अंशुल कंबोज तीसरे स्थान पर हैं।

गुजरात टाइटंस और सीएसके मैच के बाद अंकतालिका

Khabar Monkey

टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
आरसीबी (Q) 13 9 4 18 1.065
गुजरात टाइटंस (Q) 14 9 5 18 0.695
सनराइजर्स हैदराबाद (Q) 13 8 5 16 0.35
राजस्थान रॉयल्स 13 7 6 14 0.083
पंजाब किंग्स 13 6 6 13 0.227
केकेआर 13 6 6 13 0.011
सीएसके (E) 14 6 8 12 -0.345
दिल्ली कैपिटल्स 13 6 7 12 -0.871
मुंबई इंडियंस (E) 13 4 9 8 -0.51
लखनऊ सुपर जायंट्स (E) 13 4 9 8 -0.702

गुजरात टाइटंस और सीएसके मैच के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर

प्लेयर मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
साई सुदर्शन 14 14 638 49.08 157.92 62 29
शुभमन गिल 13 13 616 47.38 161.68 57 30
वैभव सूर्यवंशी 13 13 579 44.54 236.33 50 53
मिचेल मार्श 13 13 563 43.31 163.19 51 36
हेनरिक क्लासेन 13 13 555 50.45 155.9 44 25

Leave a Reply