देश में जहां एक ओर भीषण गर्मी देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने अब टेंशन वाला अलर्ट जारी किया है। IMD ने 17 घंटों के अंदर बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड समेत 19 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। उत्तर-पूर्व के साथ-साथ उससे सटे पूर्वी भारत में भीषण बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही मछुआरों को भी समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में एक ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण स्थित है, इस चक्रवाती परिसंचरण से मणिपुर तक निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में एक गर्त फैली हुई है। वहीं एक अन्य गर्त उत्तर प्रदेश लक्षद्वीप क्षेत्र तक निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में फैली हुई है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि देश के अन्य राज्यों और शहरों में 20 मई को मौसम कैसा रहेगा। साथ ही किन जिलों में 20 मई को बारिश होने वाली है।
भारत के 19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, जिन 19 राज्यों में बारिश होने की संभावना है, उनमें उत्तराखंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, सिक्किम, आंध्र प्रदेश शामिल है। इस दौरान इन राज्यों में आंधी-तूफान का भी अलर्ट है। वहीं बारिश के चलते कई जगहों पर तापमान में हल्की कमी आ सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है।
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली (20 मई- तेज हवा के साथ लू की चेतावनी): मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। कई स्थानों पर लू की स्थिति देखने को मिल सकती है। जबकि राज्य में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। वहीं सतही हवा मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने की संभावना है, इस दौरान हवा की स्पीड करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार होगी। वहीं 21 मई को भी लू की स्थिति देखने को मिलेगी, इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चल सकते हैं।
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तर प्रदेश (20 मई- हीटवेव के साथ गर्म हवाओं का अलर्ट): उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। बांदा जिले में तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने अब पश्चिमी और पूर्वी यूपीके कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री के ऊपर जाने की संभावना जताई है। 20 से 25 मई के दौरान तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं। आगरा, नोएडा, जालौन, बरेली, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (20-23 मई- बारिश के साथ तेज हवाओं की चेतावनी): उत्तराखंड में 20 मई से 23 मई के बीच मौसम बदलने की पूर्ण संभावना है। कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में लू जैसे हालात भी बन सकते हैं। देहरादून में आंशिक बादल छा सकता है। जबकि उत्तरकाशी, चमोली में गर्जना के साथ बारिश हो सकती है।
शहर अधिकतम तापमान (20 मई) न्यूनतम तापमान (20 मई)
दिल्ली 45°C 27°C
मुंबई 33°C 28°C
चेन्नई 38°C 29°C
कोलकाता 37°C 27°C
लखनऊ 43°C 29°C
पटना 36°C 27°C
रांची 36°C 25°C
भोपाल 45°C 30°C
जयपुर 44°C 30°C
शिमला 28°C 20°C
नैनीताल 29°C 19°C
बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
बिहार (20-25 मई-बारिश की भविष्यवाणी): मौसम विभाग ने बिहार में 25 मई तक आंधी-बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 81 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। राजधानी पटना में गरज चमक के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। जबकि पूर्णिया, भागलपुर, गया में भी बारिश का अलर्ट है।
Khabar Monkey
राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान( 20-25 मई-लू का अलर्ट): राजस्थान के जयपुर में गर्म हवाएं चल सकती है। जबकि राज्य के अधिकतर जिलो में 25 मई तक लू और भीषण गर्मी जारी रहने की संभावना जताई गई है। बीकानेर, जैसलमेर, कोटा, श्रीगंगानगर में भी भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल प्रदेश (20-22 मई- राज्य में कल हो सकती है बारिश): हिमाचल प्रदेश में अगले 48 घंटों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और ऊना में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (20 मई- लू-गर्मी का अलर्ट): पंजाब में 25 मई तक लू का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अमृतसर, लुधियाना, बठिंडा, पटियाला, फरीदकोट में तेज हवाएं चल सकती हैं।
झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
झारखंड (20-25 मई के बीच बारिश का अलर्ट): मौसम विभाग ने झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, मयूरगंज में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी चलने की भी संभावना है।
मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (20 मई- बारिश के साथ तेज हवाओं की संभावना): मध्य प्रदेश में 25 मई तक लू और गर्म हवाओं के चलने का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है। वहीं भोपाल, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, इंदौर में गर्मी का भीषण असर देखने को मिलेगा।





