फीफा वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी है और ये टूर्नामेंट 11 जून से तीन देशों यूएसए, कनाडा और मैक्सिको में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए पुर्तगाल ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है जिसें फेवरेट के तौर पर देखा जा रहा है। इस टीम के पास हर पोजिशन के लिए बेहतरीन खिलाड़ी हैं और एक बार फिर से स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

छठी बार वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोनाल्डो
यह क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए भी एक बहुत बड़ा अवसर होगा क्योंकि उन्होंने अपने करियर में अब तक एक बार भी फुटबॉल वर्ल्ड कप नहीं जीता है। हालांकि इस वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले ही रोनाल्डो ने एक शानदार रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिया है। रोनाल्डो को पुर्तगाल की टीम में जगह दी गई है और इसके साथ ही वो सबसे ज्यादा बार फुटबॉल वर्ल्ड कप खेलने वाले खिलाड़ी भी बन जाएंगे। रोनाल्डो अपने करियर में छठी बार वर्ल्ड कप खेलते हुए नजर आएंगे और उन्होंने एक साथ लियोनेल मेसी समेत 5 खिलाड़ियों का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे जिन्होंने अब तक 5-5 बार वर्ल्ड कप खेला है।
मेसी समेत 5 खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ेंगे रोनाल्डो
मेसी के अलावा फुटबॉल वर्ल्ड कप के इतिहास में एंटोनियो कार्बाजल, आंद्रेस गुआर्डाडो, लोथर मैथ्यूस, राफेल मार्केज ने 5-5 बार वर्ल्ड कप खेले हैं, लेकिन रोनाल्डो इन सबको एक साथ पीछे छोड़ देंगे और छठी बार वर्ल्ड कप खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। वर्ल्ड कप के लिए पुर्तगाल टीम का ऐलान करते हुए इस टीम के मैनेजर ने कहा कि अंतिम सूची में 27 नाम और एक ‘प्लस वन’ शामिल हैं। डियोगो जोटा को खोना एक अविस्मरणीय और बेहद कठिन पल था, लेकिन अगले ही दिन, हम सभी के लिए यह एक जिम्मेदारी बन गई कि हम डियोगो जोटा के सपनों के लिए और हमारी राष्ट्रीय टीम में उनके द्वारा स्थापित आदर्शों के लिए संघर्ष करें। आपको बता दें कि 2025/26 सीजन शुरू होने से ठीक पहले डियोगो जोटा का एक कार दुर्घटना में निधन हो गया था।
फीफा विश्व कप 2026 के लिए पुर्तगाल टीम:
गोलकीपर: डिओगो कोस्टा (पोर्टो), जोस सा (वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स), रुई सिल्वा (स्पोर्टिंग लिस्बन), रिकार्डो वेल्हो (जेनक्लरबिर्लिसी)।
डिफेंडर्स: रूबेन डायस (मैनचेस्टर सिटी), जोआओ कैंसलो (बार्सिलोना), डिओगो दलोट (मैनचेस्टर यूनाइटेड), नूनो मेंडेस (पेरिस सेंट-जर्मेन), नेल्सन सेमेडो (फेनरबाश), मैथियस नून्स (मैनचेस्टर सिटी), गोंसालो इनासियो (स्पोर्टिंग लिस्बन), रेनैटो वेइगा (विलारियल), टॉमस अराउजो (बेनफिका)।
Khabar Monkey
मिडफील्डर: ब्रूनो फर्नांडीस (मैनचेस्टर यूनाइटेड), बर्नार्डो सिल्वा (मैनचेस्टर सिटी), वितिन्हा (पीएसजी), जोआओ नेव्स (पीएसजी), रूबेन नेव्स (अल हिलाल), सामू कोस्टा (मैलोर्का)।
फॉरवर्ड: क्रिस्टियानो रोनाल्डो (अल नासर), राफेल लेओ (एसी मिलान), जोआओ फेलिक्स (अल नासर), गोंकालो रामोस (पीएसजी), पेड्रो नेटो (चेल्सी), फ्रांसिस्को कॉन्सीकाओ (जुवेंटस), गोंकालो गुएडेस (रियल सोसिदाद), फ्रांसिस्को ट्रिनकाओ (स्पोर्टिंग लिस्बन)।
वैभव अब अभिषेक से आगे, रोहित नंबर 4; IPL में 200+ चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय
आईपीएल में 200 या उससे ज्यादा का स्कोर चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब वैभव पहले नंबर पर आ गए। वैभव ने इस मामले में अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।





