लखनऊ के सरोजनी नगर से बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने बिजली की किल्लत को लेकर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि बिजली ना आने से सांसदों और विधायकों को जनता के गुस्से के सामना करना पड़ता है, जबकि इसमें उनकी कोई गलती नही होती। राजेश्वर सिंह ने पत्र में लिखा है कि पिछले साल भी बिजली की शिकायतें आई थीं। जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनने की जरूरत है।
Khabar Monkey






