DharamViral

नौतपा के दिनों में ज़रूर करें इन वस्तुओं का दान, सूर्यदेव की बरसेगी कृपा, सुख-समृद्धि का मिलेगा आशीर्वाद

Nautapa Mein Kya Daan Karein: हर साल नौतपा की शुरुआत मई-जून के बीच होती है। इस साल 2026 में नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहेगा। हिन्दू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में नौतपा को सूर्य देव की प्रचंड ऊर्जा और तप का प्रतीक माना गया है। इस दौरान सूर्य की किरणें बेहद तीव्र होती हैं, इसलिए इन नौ दिनों को विशेष महत्व दिया जाता है।

नौतपा के दिनों में ज़रूर करें इन वस्तुओं का दान, सूर्यदेव की बरसेगी कृपा, सुख-समृद्धि का मिलेगा आशीर्वाद
नौतपा के दिनों में ज़रूर करें इन वस्तुओं का दान, सूर्यदेव की बरसेगी कृपा, सुख-समृद्धि का मिलेगा आशीर्वाद

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन दिनों किए गए दान-पुण्य का विशेष फल मिलता है और सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है। ज्योतिषयों के अनुसार, नौतपा के दौरान कुछ खास वस्तुओं का दान करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है और व्यक्ति को मान-सम्मान, सफलता तथा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिल सकता है।

  • अन्न दान का दान करें

नौतपा में अन्न दान को बेहद शुभ माना गया है। गरीबों, जरूरतमंदों या ब्राह्मणों को गेहूं और चावल दान करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं रहती। मान्यता है कि इससे पितरों का आशीर्वाद भी मिलता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

  • खरबूजा और जल दान  करें

भीषण गर्मी में किसी प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। नौतपा में जल दान करने से मानसिक शांति और जीवन की परेशानियों से राहत मिलने की मान्यता है। वहीं, खरबूजा दान करना भी शुभ माना जाता है क्योंकि यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और घर में सकारात्मकता बनी रहती है।

Khabar Monkey

  • शरबत और पंखे का दान करें

राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाना बेहद पुण्यदायी माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इससे सूर्य और चंद्रमा दोनों मजबूत होते हैं, जिससे व्यक्ति को सम्मान और मानसिक संतुलन मिलता है। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों, मंदिरों या अस्पतालों में पंखा दान करना भी लाभकारी माना गया है। ऐसा करने से जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ती हैं और आर्थिक परेशानियां कम होने लगती हैं।

सूर्य उपासना से मिलता है विशेष आशीर्वाद

नौतपा में केवल दान ही नहीं, बल्कि की आराधना का भी विशेष महत्व बताया गया है। सुबह जल्दी उठकर सूर्य को जल अर्पित करना, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना और जरूरतमंदों की मदद करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है, करियर में सफलता मिलती है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

नौतपा के दौरान दान-पुण्य करने के क्या फायदे?

धर्म शास्त्रों में नौतपा के दौरान दान-पुण्य करने के बड़े फायदे बताए गए है। नौतपा के दौरान दान-पुण्य करने के साथ सूर्य देव की उपासना का भी विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस समय सुबह जल्दी उठकर सूर्य को जल अर्पित करना, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

कहा जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, आत्मविश्वास मजबूत होता है और करियर व सामाजिक जीवन में सम्मान प्राप्त होता है। साथ ही, पितरों की कृपा से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply