HealthViral

थोड़ा समय जरूर लगेगा लेकिन बनेगा लाजवाब, नाश्ते में बनाएं हेल्दी सोयाबीन दही चीला

सुबह का नाश्ता सबसे अहम माना जाता है। इस दौरान ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए जो शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करें और पोषक तत्वों की पूर्ति करे। कुछ ऐसे नाश्ते हैं जो सुबह के वक्त लोग अक्सर खाना पसंद करते हैं। लेकिन एक ही तरह का खाना खाकर कई बार मन ऊब जाता है। ऐसे में आप सोयाबीन दही चिला ट्राई कर सकते हैं। इसे बनने में थोड़ा समय जरूर लग सकता है, लेकिन यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होने के चलते शरीर को मजबूती देने में मदद करता है।

थोड़ा समय जरूर लगेगा लेकिन बनेगा लाजवाब, नाश्ते में बनाएं हेल्दी सोयाबीन दही चीला
थोड़ा समय जरूर लगेगा लेकिन बनेगा लाजवाब, नाश्ते में बनाएं हेल्दी सोयाबीन दही चीला

सोयाबीन में मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों के लिए फायदेमंद माना जाता है, वहीं दही पाचन को बेहतर बनाने और शरीर को ठंडक देने में सहायक होता है। इस चीले में आप अपनी पसंद की सब्जियां मिलाकर इसे और ज्यादा पौष्टिक बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बनाने की विधि और डाले जाने वाली सामग्री के बारे में:

सोयाबीन दही चीला बनाने के लिए सामग्री

1 कप सोयाबीन (रातभर भिगोई हुई)
1 कप ताजा दही
1 बारीक कटा प्याज
1 बारीक कटा टमाटर
2 हरी मिर्च
1 छोटा टुकड़ा अदरक
2 बड़े चम्मच सूजी या बेसन (वैकल्पिक)
थोड़ा हरा धनिया
नमक स्वादानुसार
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
एक चुटकी हिंग
थोड़ा तेल या घी

वैकल्पिक चीजें
कद्दूकस की हुई गाजर
शिमला मिर्च
पनीर
पालक

सोयाबीन दही चीला बनाने का तरीका
भिगोए हुए सोयाबीन को पानी से छान लें और फिर इसे साफ पानी से धो लें। अब इसे मिक्सर में डालकर दही, अदरक और हरी मिर्च के साथ थोड़ा पानी मिलाते हुए पीस लें। बैटर ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए।

अब इस बैटर में प्याज, टमाटर, हरा धनिया, जीरा पाउडर, नमक, लाल मिर्च और बाकी सब्जियां डालकर अच्छी तरह मिला लें। अगर बैटर बहुत पतला लगे तो थोड़ा सूजी या बेसन मिला सकते हैं।

बैटर को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें। इससे स्वाद बेहतर आता है और चीला अच्छे से बनता है। अब गैस पर तवा गर्म करें और हल्का तेल लगाएं। इस पर बैटर डालकर गोल आकार में फैला दें।

Khabar Monkey

मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें। इस चीला को धीमी आंच पर पकाना जरूरी है, ताकि सोयाबीन अंदर से अच्छी तरह पक जाए।

गरमागरम सोयाबीन दही चीला को हरी चटनी या फिर दही के साथ सर्व कर सकते हैं। यह लंबे समय तक पेट को भरा रखने और शरीर को तुरंत ऊर्जा देने में भी मदद करता है।


Leave a Reply