SportsViral

ऋषभ पंत से क्यों छीनी गई भारत की टेस्ट कप्तानी, क्यों किया गया वनडे सीरीज से बाहर? अजीत अगरकर ने बताई वजह

Rishabh Pant: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बाद भारतीय टीम (Team India) को अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) के खिलाफ मैच खेलना है, इस दौरान भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच 1 टेस्ट मैच और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. भारतीय टीम का इस सीरीज के लिए ऐलान हो चूका है. भारतीय टेस्ट टीम की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथो में है, वहीं टेस्ट टीम की उपकप्तानी केएल राहुल (KL Rahul) के पास है.

ऋषभ पंत से क्यों छीनी गई भारत की टेस्ट कप्तानी, क्यों किया गया वनडे सीरीज से बाहर? अजीत अगरकर ने बताई वजह
ऋषभ पंत से क्यों छीनी गई भारत की टेस्ट कप्तानी, क्यों किया गया वनडे सीरीज से बाहर? अजीत अगरकर ने बताई वजह

वहीं वनडे टीम की उपकप्तानी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के पास है. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को टेस्ट टीम में तो शामिल किया गया है, लेकिन वनडे टीम से उन्हें बाहर रखा गया है. इस मैच से पहले ऋषभ पंत ही टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान थे, लेकिन अब उनसे कप्तानी छीन ली गई है.

Rishabh Pant से क्यों छीनी गई भारत की टेस्ट कप्तानी?

ऋषभ पंत हालिया समय में बल्ले से जूझते दिखे हैं. आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. इससे पहले टेस्ट में भी ऐसा ही हाल रहा था. साउथ अफ्रीका के सामने दो मैच की सीरीज में ऋषभ पंत 49 रन बना पाए थे. तब 27 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा था.

Khabar Monkey

अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद ऋषभ पंत ने 3 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की थी, लेकिन वे इस भूमिका में भी असरदार नहीं रहे थे. यही वजह रही कि अफगानिस्तान के खिलाफ ऋषभ पंत से कप्तानी और उपकप्तानी छीन ली गई है.

अजीत अगरकर ने Rishabh Pant को लेकर कही ये बात

भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) ने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से कप्तानी और उपकप्तानी छीनने को लेकर कहा कि

“निश्चित तौर पर वह इस समय वनडे स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं. हम चाहते हैं कि वह टेस्ट का सबसे अच्छा खिलाड़ी बने जो कि वह हमेशा से रहा है. मुझे नहीं लगता कि टेस्ट टीम में उनकी जगह को लेकर कोई चिंता है. वह लाइन अप में हमारे मुख्य बल्लेबाजों में से हैं. चोटिल होने से पहले तक उसका इंग्लैंड दौरा अच्छा रहा था. इसलिए मुझे भरोसा है कि वह कुछ और रन बनाना चाहेगा. लेकिन वह हमेशा से टेस्ट क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है. इस समय हमने वनडे क्रिकेट में दो अलग कीपिंग विकल्प चुने हैं. लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वह हमारे मुख्य खिलाड़ियों में से रहेगा.”

 

Leave a Reply