SportsViral

GT के खिलाफ आज डू और डाई मैच खेलने उतरेगी CSK, सिर्फ जीतने से नहीं बनेगी बात,करना होगा ये बड़ा कारनामा

CSK vs GT IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मैच करो या मरो वाला मुकाबला है। अगर CSK ये मैच जीतती है तो उसके प्लेऑफ्स में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रहेंगी। 

GT के खिलाफ आज डू और डाई मैच खेलने उतरेगी CSK, सिर्फ जीतने से नहीं बनेगी बात,करना होगा ये बड़ा कारनामा
GT के खिलाफ आज डू और डाई मैच खेलने उतरेगी CSK, सिर्फ जीतने से नहीं बनेगी बात,करना होगा ये बड़ा कारनामा

चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 13 में से 7 मैच अपने नाम किए हैं। सीएसके 12 अंकों के साथ छठे पायदान पर मौजूद है। जबकि,गुजरात टाइटंस 13 मैचों में आठ जीत और 16 अंकों के साथ दूसरे नंबर और प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी है। 

Khabar Monkey

CSK को बड़े अंतर से जीतना होगा मैच

GT ने शुरुआती तीन मुकाबले गंवाने के बाद अगले 2 मैच जीते थे। अगर इस टीम के पिछले 5 मुकाबलों को देखें, तो जीत की हैट्रिक लगाने के बाद किंग्स को लगातार 2 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की दौड़ में बने रहने के लिए CSK को  गुजरात टाइटंस  के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीतना होगा। 

को अपना नेट रन रेट बेहतर करने के लिए भी यह मैच बड़े अंतर से जीतना होगा। अगर दूसरी टीमों के नतीजे उनके पक्ष में जाते हैं, तो चौथी टीम का फैसला करने में नेट रन रेट की अहम भूमिका हो सकती है। ऐसे में सीएसके को न सिर्फ ये मैच किसी भी हाल में जीतना है, बल्कि एक बड़ी जीत भी दर्ज करनी होगी। जिससे वो बाकी की टीमों से नेट रन रेट के मामले में आगे चली जाए।

प्लेऑफ में गुजरात टाइटंस की जगह पक्की

दूसरी तरफ, आईपीएल 2022 की चैंपियन पहले ही प्लेऑफ का टिकट हासिल कर चुकी है। इस टीम ने 13 में से 8 मैच अपने नाम किए हैं। जीटी फिलहाल दूसरे पायदान पर मौजूद है। यह टीम लीग स्टेज का समापन शानदार तरीके से करके टॉप-2 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। जीटी ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक जबरदस्त जीत दर्ज करने के बाद इस मुकाबले में उतर रही है। आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मैच खेले गए हैं, जिसमें गुजराट टाइंटस ने 5 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 जीत दर्ज की हैं।

गुजरात टाइटंस की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, अरशद खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, गुरनूर बरार, एम शाहरुख खान।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, महेंद्र सिंह धोनी, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा,डेवाल्ड ब्रेविस,डेवाल्ड ब्रेविस,शिवम दुबे,जेमी ओवरटन,अंशुल कंबोज,मैथ्यू शॉर्ट,अमन खान,रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, जैक फॉल्क्स, खलील अहमद, नूर अहमद, नेथन एलिस, मुकेश चौधरी,गुरजापनीत सिंह, अकील हुसैन, मैट हेनरी। 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply