तमिल सुपरस्टार सूर्या और की फिल्म ‘करुप्पु’ 15 मई को रिलीज हुई। यह फिल्म फैंस के बीच एक बड़ी हिट साबित हुई है। यह एक तमिल ड्रामा फिल्म है जिसकी तुलना हॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ से भी की गई। ये आपको आगे बताएंगे लेकिन उससे पहले जान लीजिए कि सिर्फ 6 दिनों में ही यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

इस फिल्म को फैंस का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसकी रिलीज डेट में बदलाव के बावजूद फिल्म की कमाई पर कोई असर पड़ता नहीं दिखाई दे रहा है।
–
चल गया सूर्या और तृषा कृष्णन का जादू
फिल्म में सूर्या ने एक दोहरी भुमिका निभाई है, एक्टर ने वकील और एक रक्षक का रोल प्ले किया है। जिसका नाम है ‘करुप्पु’। बता दें कि यह किरदार तमिल लोककथाओं में पूजे जाने वाले देवता करुप्पुस्वामी पर आधारित है। फिल्म के बारे में स्पॉयलर ना देते हुए इसके कलेक्शन की बात करते है। इस फिल्म ने काफी सारे रिकॉर्ड सिर्फ अपनी रिलीज के 6 दिनों में ही तोड़ दिए है।
वीक डे के बावजूद ताबड़रोड़ कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, आर जे बालाजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत में अब तक 105.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है जबकि अभी इसका ग्रॉस कलेक्शन 121.96 करोड़ रुपये है। सांतवें दिन की कलेक्शन पर नजर बनी हुई है।
विदेश में इस फिल्म ने कुल 54 करोड़ रुपये की कमाई की जिसके बाद इसका ग्लोबल कलेक्शन 175.96 करोड़ रुपये हो गया है। यानी कि सिर्फ एक हफ्ते से कम के समय में फिल्म ने 100 करोड़ रुपये की बंपर कमाई कर ली है।
–
Khabar Monkey
करुप्पु का विवाद
सूर्या और तृषा की इस फिल्म का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। 14 मई को यह फिल्म पहले रिलीज होने वाली थी। लेकिन सुबह के शो शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही फैंस को इसके रद्द होने की खबर मिली। निर्माता और डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच वित्तीय विवाद के चलते पूरे दिन के सभी शो कैंसिल कर दिए गए।
सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म की तुलना हॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ से कर रहे है। सूर्या के किरदार को ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ के ‘वेक्ना’ से प्रेरित बताया जा रहा है। दरअसल, फिल्म के रिलीज के बाद करुप्पु की कुछ क्लिप वायरल हुईं जिनमें एक्टर एक अलौकिक अवतार में नजर आए। वीडियो में चमकती लाइटनिंग की वजह से फैंस ऐसा बोलने लगे।





