DharamViral

Panchdhatu Ka Kada: पंचधातु का कड़ा बना देता है 4 राशियों को मालामाल, जानें क्या आप भी हैं इनमें शामिल

Panchdhatu Ka Kada: पंचधातु का कड़ा ग्रहों की स्थिति को मजबूत करने के लिए और शुभ फलों की प्राप्ति के लिए पहना जाता है। पंचधातु में सोना, चांदी, तांबा, पीतल, जस्ता या लोहे का उपयोग किया जाता है। मुख्य रूप से पंचधातु का कड़ा पहनने से सूर्य, चंद्रमा, मंगल, शुक्र और शनि मजबूत होते हैं। पंचधातु पहनने से ये सभी ग्रह शुभ फल देने लग जाते हैं और आपको सकारात्मक फल मिलते हैं। राशिचक्र में 4 राशियां ऐसी भी हैं जो पंचधातु का कड़ा पहन लें तो मालामाल हो सकती है और इनकी किस्मत भी जाग उठती है, आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

Khabar Monkey

Panchdhatu Ka Kada: पंचधातु का कड़ा बना देता है 4 राशियों को मालामाल, जानें क्या आप भी हैं इनमें शामिल
Panchdhatu Ka Kada: पंचधातु का कड़ा बना देता है 4 राशियों को मालामाल, जानें क्या आप भी हैं इनमें शामिल

मेष राशि 

मेष राशि के लोगों के लिए पंचधातु बहुत शुभ मानी गयी है। इस राशि के लोगों का आत्मविश्वास पंचधातु पहनने से बढ़ता है। पंचधातु इन राशियों के गुस्से को भी काबू में रखती है और इन्हें निर्णय लेने में भी मदद करती है। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में ये लोग उन्नति पाते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति भी पंचधातु पहनने से मजबूत होती है। जीवन की रुकावटों को दूर करने के लिए भी मेष वालों को पंचधातु का कड़ा पहनना चाहिए। 

सिंह राशि 

सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि के जातकों के लिए भी अष्टधातु का कड़ा बेहद फायदेमंद साबित होता है। इस राशि के जातकों को जीवन में सफलता पाने के अवसर पंचधातु का कड़ा पहनने से मिलते हैं। इनका सोया भाग्य भी पंचधातु धारण करके जाग उठता है। समाज में इनको मान-सम्मान की प्राप्ति होती है और इनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है और धन लाभ के योग बनते हैं। कुल मिलाकर जीवन के हर क्षेत्र में उन्नति ये लोग पंचधातु पहनकर पा सकते हैं। 

धनु राशि

गुरु के स्वामित्व वाली धनु राशि के जातकों के लिए भी पंचधातु शुभ मानी गई है। पंचधातु धारण करने से इनको सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इनके रुके काम बनते हैं और आर्थिक उन्नति भी इनको प्राप्त होती है। करियर और कारोबार में मनचाहे परिणाम इस राशि के जातक प्राप्त करते हैं। इसके साथ ही अध्यात्म के क्षेत्र में भी ये उन्नति पाते हैं। अगर शिक्षा क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो पंचधातु इस राशि के जातक पहन सकते हैं, सफलता मिलेगी। 

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों के लिए भी पंचधातु का कड़ा बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है। इस राशि के जातकों के आर्थिक पक्ष में पंचधातु पहनने से सुधार आता है। नकारात्मक शक्तियों से इनको मुक्ति मिलती है। साथ ही मानसिक रूप से भी ये स्थिर होते हैं। पंचधातु पहनने से मीन वालों के स्वास्थ्य में भी बेहद अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

– 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply