उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। मरका क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक युवक और युवती के शव पेड़ से बंधे फंदे से लटके मिले। बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) डॉक्टर शिवराज ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि मरका थाना क्षेत्र के अधाव गांव की बस्ती से कुछ दूरी पर खेत में लगे बबूल के पेड़ से बंधे फंदे से एक युवक और युवती के शव लटके हुए हैं।
Khabar Monkey

उन्होंने कहा कि युवक की पहचान सुभाष पासवान (20) और युवती की पहचान रोशनी यादव (19) के रूप में हुई है। एएसपी ने कहा कि युवती की शादी इसी 7 मई को बिसंडा क्षेत्र के एक गांव में हुई थी और वह 16 मई को पहली बार ससुराल से मायके लौटी थी।
उन्होंने कहा कि युवक व युवती मंगलवार की देर शाम अपने-अपने घरों से गायब थे और बुधवार की सुबह दोनों के शव पेड़ से लटके मिले। शिवराज ने कहा कि दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हर बिंदु से जांच शुरू कर दी गई है।





