DharamViral

2 जून से पलटेगी इन राशियों की किस्मत, करियर-कारोबार में होगी तरक्की, लाभ दृष्टि राजयोग कराएगा छप्परफाड़ कमाई

Labh Drishti Rajyog 2026: ज्योतिष में ग्रहों का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका सीधा असर राशियों पर पड़ता है। ऐसा ही एक बदलाव जून के पहले सप्ताह में ही होने जा रहा है। 2 जून को देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे लाभ दृष्टि राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिषियों के अनुसार यह राजयोग कई लोगों के लिए आर्थिक लाभ और मान-सम्मान में बढ़ोतरी के संकेत दे रहा है। खासतौर पर 5 राशियों के लिए यह समय बेहद फलदायी साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं कि किन राशियों के लिए बृहस्पति का गोचर अत्यंत शुभ रहने वाला है।  

2 जून से पलटेगी इन राशियों की किस्मत, करियर-कारोबार में होगी तरक्की, लाभ दृष्टि राजयोग कराएगा छप्परफाड़ कमाई
2 जून से पलटेगी इन राशियों की किस्मत, करियर-कारोबार में होगी तरक्की, लाभ दृष्टि राजयोग कराएगा छप्परफाड़ कमाई

क्या है लाभ दृष्टि राजयोग?

सबसे पहले तो यह जान लेते हैं कि आखिर लाभ दृष्टि राजयोग है क्या? ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब देवगुरु बृहस्पति अपनी शुभ दृष्टि किसी खास भाव पर डालते हैं, तब यह विशेष योग बनता है। जो जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला माना जाता है। इससे करियर में उन्नति, आर्थिक मजबूती, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि और रुके हुए काम पूरे होने के योग बनते हैं।

मेष राशि: मिलेगा आर्थिक लाभ

बृहस्पति का यह गोचर मेष राशि के जातकों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है और निवेश से अच्छा फायदा मिल सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना भी होगी।

मिथुन राशि: सफलता का समय

यह गोचर मिथुन राशि वालों के लिए काफी प्रभावशाली रहने वाला है। करियर में मान-सम्मान बढ़ सकता है और व्यापार से जुड़े लोगों को बड़े अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, जिससे आपके निर्णय सफल साबित हो सकते हैं।

सिंह राशि: चमकेगा भाग्य

सिंह राशि के लिए यह समय नई शुरुआत के लिए शुभ माना जा रहा है। भाग्य का पूरा साथ मिलने की संभावना है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

तुला राशि: करियर में फायदा

आपके लिए यह गोचर नौकरी और करियर में स्थिरता लेकर आ सकता है। पदोन्नति के योग बन रहे हैं और कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ मिलेगा। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को भी सफलता मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

धनु राशि: बढ़ेगा आत्मविश्वास

Khabar Monkey

धनु राशि के स्वामी स्वयं बृहस्पति हैं, इसलिए यह गोचर इनके लिए खास माना जा रहा है। व्यक्तित्व में निखार आएगा और दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में भी राहत मिलने की संभावना है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply