SportsViral

‘मैं जल्द ही तुम्हारे लिए बोली लगाऊंगा’, अगले साल LSG में जाएंगे वैभव सूर्यवंशी? संजीव गोयनका के दिल में…

Vaibhav Sooryavanshi meet Sanjiv Goenka: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी लगातार अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं। कम उम्र में जिस आत्मविश्वास के साथ वह बड़े गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। जयपुर में खेले गए मुकाबले में भी उन्होंने ऐसी पारी खेली कि विरोधी टीम के मालिक तक उनके फैन हो गए।

‘मैं जल्द ही तुम्हारे लिए बोली लगाऊंगा’, अगले साल LSG में जाएंगे वैभव सूर्यवंशी? संजीव गोयनका के दिल में…
‘मैं जल्द ही तुम्हारे लिए बोली लगाऊंगा’, अगले साल LSG में जाएंगे वैभव सूर्यवंशी? संजीव गोयनका के दिल में…

लखनऊ के खिलाफ खेली तूफानी पारी

राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में शुरुआत में वैभव थोड़ा संभलकर खेलते नजर आए। शुरुआती 12 गेंदों में उनके बल्ले से सिर्फ 11 रन निकले। दूसरी ओर यशस्वी जायसवाल तेजी से रन बना रहे थे।

Khabar Monkey

हालांकि एक बार सेट होने के बाद वैभव ने मैच का पूरा रंग बदल दिया। उन्होंने पहले आकाश सिंह के ओवर में लगातार बड़े शॉट लगाए और फिर मयंक यादव के एक ओवर में 29 रन बटोरकर स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शकों को रोमांचित कर दिया। युवा बल्लेबाज ने सिर्फ 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और उसके बाद भी आक्रामक अंदाज जारी रखा।

संजीव गोयनका ने की खुलकर तारीफ

मैच खत्म होने के बाद संजीव गोयनका ने से मुलाकात की। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। तस्वीरों में वैभव को गोयनका के पैर छूते हुए भी देखा गया।

गोयनका ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “पूरी दुनिया ने आपकी प्रतिभा देखी है। देश को आपमें भविष्य नजर आता है। इतनी कम उम्र में ही इतनी बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधों पर है और वो भी बेहद सक्षम कंधों पर। अपनी मासूमियत को बरकरार रखें, अपनी प्रतिभा को और निखारते रहें, और दुनिया आपके कदमों में होगी।” उन्होंने आगे लिखा, “वैभव, आपके लिए प्रार्थना, आशीर्वाद और प्यार।”

मैं जल्द ही तुम्हारे लिए बोली लगाऊंगा- सुनील गावस्कर

वैभव और की बातचीत देखकर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर भी खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पाए। कमेंट्री के दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं जल्द ही तुम्हारे लिए बोली लगाऊंगा।”

हालांकि क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स इतनी जल्दी वैभव सूर्यवंशी जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी को रिलीज करने के बारे में शायद ही सोचे। जिस तरह का प्रदर्शन उन्होंने इस सीजन में किया है, उससे साफ है कि फ्रेंचाइजी उन्हें भविष्य के बड़े स्टार के रूप में देख रही है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply