SportsViral

वैभव सूर्यवंशी नंबर 1, क्रिस गेल और आंद्रे रसेल को छोड़ा पीछे; बने IPL सीजन में सबसे तेज 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी ने में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की और 10 गगनचुंबी छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने मौजूदा सीजन में अपने 53 छक्के पूरे किए। वह आईपीएल इतिहास में एक सीजन में 50 छक्के लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज तो बने ही, वहीं उन्होंने एक आईपीएल सीजन में सबसे तेज 50 छक्कों का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल और आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ा।

वैभव सूर्यवंशी नंबर 1, क्रिस गेल और आंद्रे रसेल को छोड़ा पीछे; बने IPL सीजन में सबसे तेज 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
वैभव सूर्यवंशी नंबर 1, क्रिस गेल और आंद्रे रसेल को छोड़ा पीछे; बने IPL सीजन में सबसे तेज 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी ने पूरे कर लिए हैं। अगर वह 6 छक्के बचे हुए सीजन में और लगाते हैं तो क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे। क्रिस गेल ने 2012 में 59 छक्के लगाए थे। वह एक सीजन में 50 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने, उन्होंने सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। साथ ही सबसे तेज (सबसे कम गेंदों के लिहाज से) भी यह कारनामा वैभव के नाम दर्ज हुआ। वैभव ने रसेल का 7 साल पुराना और गेल का 14 साल व 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

IPL के एक सीजन में सबसे तेज 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड

  • 236 गेंद: वैभव सूर्यवंशी, 2026
  • 237 गेंद: आंद्रे रसेल, 2019
  • 430 गेंद: क्रिस गेल, 2012
  • 456 गेंद: क्रिस गेल, 2013

IPL सीजन में सबसे तेज 500 रन बनाने का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने की अपनी 13वीं पारी में 500 रनों का आंकड़ा पार किया। उन्होंने गेंदों के लिहाज से 220 गेंद पर 500 रन पूरे किए। यह किसी आईपीएल सीजन में किसी भी बल्लेबाज के सबसे तेज 500 रन (सबसे कम गेंदों में) हैं। सीजन के 64 मैचों के बाद अब 579 रन के साथ ऑरेंज कैप भी वह अपने नाम कर चुके हैं। उनके नाम अभी तक 53 छक्के और 50 चौके दर्ज हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने खोला अपने सेलिब्रेशन का राज, मां को समर्पित की 93 रन की पारी; क्या था ‘A’ का मतलब? देखें Video

वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ के खिलाफ अर्धशतक पूरा करने के बाद खास अंदाज में सेलिब्रेशन किया था। उन्होंने अब अपने सेलिब्रेशन का राज खोला है और बताया है कि उन्होंने जो A का साइन बनाया था, उसका मतलब क्या था?

Khabar Monkey

Leave a Reply