IPL 2026 Result, Kal Ka Match Kaun Jeeta: आईपीएल 2026 के 64वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हुआ। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में पहले खेलते हुए लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 220 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में राजस्थान के लिए कप्तान यशस्वी जायसवाल और 15 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने जबरदस्त शुरुआत की।

अंत में ध्रुव जुरेल की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम को जीत मिली। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 19.1 ओवर में ही । ध्रुव जुरेल 38 गेंद पर 53 और डोनोवन फरेरा 10 गेंद पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे।
राजस्थान के लिए प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत
इस जीत के साथ राजस्थान के 14 अंक हो गए हैं। उसका अगला मुकाबला अब मुंबई इंडियंस के साथ होगा। अगर इस टीम ने वह मैच भी जीता तो सीधे-सीधे प्लेऑफ में जगह बना लेगी और अन्य सभी टीमें (सीएसके, केकेआर, पंजाब और दिल्ली) बाहर हो जाएंगी। अगर राजस्थान हारी तो उसे अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।
वैभव सूर्यवंशी के बवंडर से लखनऊ पस्त
ने इस पारी की शुरुआत धीमे अंदाज में की। शुरुआती 8 गेंद पर वह पांच रन ही बना पाए थे। उसके बाद उन्होंने जो पिटाई शुरू की है, उससे लखनऊ के गेंदबाज नहीं बच पाए। उन्होंने 38 गेंद पर 93 रन की भीषण पारी खेली। 244 करीब के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए वैभव ने इस पारी में 7 चौके और 10 छक्के लगाए।
इससे पहले कप्तान यशस्वी जायसवाल ने 23 गेंद पर 43 रन की तूफानी पारी खेलते हुए टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी। उसके बाद शुरू हुआ वैभव सूर्यवंशी का वन मैन शो। उन्होंने अपनी इस पारी से मैच को अपने दम पर ही राजस्थान के करीब ला दिया था। फिर बचा हुआ काम, जुरेल और फरेरा ने कर दिया।
वहीं लखनऊ की टीम के लिए पहली पारी में मिचेल मार्श ने 57 गेंद पर 96 और जोश इंग्लिस ने 29 गेंद पर 60 रन की बेहतरीन पारियां खेलीं। मगर वैभव की पारी के आगे इन दोनों की यह पारियां बेकार हो गईं। राजस्थान के लिए 4 ओवर में 35 रन देकर दो विकेट लिए थे यशराज पुंजा ने। वही सबसे सफल गेंदबाज रहे थे।
लखनऊ के गेंदबाजों की बात करें तो एकमात्र ऐसे गेंदबाज थे जिन्होंने 4 ओवर में 1 विकेट लेकर सिर्फ 31 रन दिए। इस सीजन दूसरी बार उन्होंने वैभव सूर्यवंशी का विकेट भी लिया। बाकी अन्य सभी गेंदबाजों की वैभव, यशस्वी और जुरेल ने खूब धुनाई की। 3 ओवर में 54 रन देकर आकाश सिंह सबसे महंगे गेंदबाज रहे।
वैभव सूर्यवंशी का IPL में सबसे धीमा अर्धशतक, 10 छक्के लगा रचा इतिहास, खतरे में गेल का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी 10 छक्कों के साथ एक आईपीएल सीजन में 50 से ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। वैभव जिस तरह के फॉर्म में वह क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं।





