SportsViral

RR vs LSG: राजस्थान की धमाकेदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा, पॉइट्स टेबल में टॉप-4 में बनाई जगह

RR vs LSG, IPL 2026: IPL 2026 के 64वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेजबान राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 220 रनों का स्कोर खड़ा किया। लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने शानदार पारी खेली। वह आखिरी ओवर में जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। उन्होंने 57 गेंदों पर 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 97 रनों की पारी खेली। राजस्थान की ओर से  यश राज पुंजा ने 2 जबकि आर्चर को एक सफलता मिली।

Khabar Monkey

RR vs LSG: राजस्थान की धमाकेदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा, पॉइट्स टेबल में टॉप-4 में बनाई जगह
RR vs LSG: राजस्थान की धमाकेदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा, पॉइट्स टेबल में टॉप-4 में बनाई जगह

लखनऊ के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट खोकर 221 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। राजस्थान की इस धमाकेदार जीत में वैभव सूर्यवंशी का अहम योगदान रहा। वैभव ने 10 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 93 रनों की पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों का सामना किया। ध्रुव जुरेल ने भी शानदार अर्धशतक जड़ा। इस जीत से राजस्थान रॉयल्स की टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। टीम के अब 14 पॉइंट हो गए हैं। अपना आखिरी लीग स्टेज मैच जीतते ही राजस्थान प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन जाएगी। राजस्थान की जीत से पंजाब को काफी नुकसान हुआ है। पंजाब अब चौथे पायदान से खिसककर 5वें स्थान पर चली गई है।

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव।

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply