SportsViral

लखनऊ सुपर जायंट्स के नए नवाब बने मिचेल मार्श, छू लिया 500 रनों का जादुई आंकड़ा, ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज

Mitchell Marsh 1st LSG batter to aggregate 500+ runs in successive IPL Season: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा और टीम प्लेऑफ की दौड़ से भी बाहर हो चुकी है। हालांकि इस सीजन टीम के कुछ खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से फैंस को काफी प्रभावित किया है। उनमें सबसे बड़ा नाम मिचेल मार्श का रहा, जिन्होंने पूरे सीजन बल्ले से लगातार शानदार प्रदर्शन किया।

लखनऊ सुपर जायंट्स के नए नवाब बने मिचेल मार्श, छू लिया 500 रनों का जादुई आंकड़ा, ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज
लखनऊ सुपर जायंट्स के नए नवाब बने मिचेल मार्श, छू लिया 500 रनों का जादुई आंकड़ा, ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज

राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में पार किया बड़ा आंकड़ा

19 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मिचेल मार्श ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। इस मैच के दौरान उन्होंने आईपीएल 2026 में 500 रन पूरे कर लिए। खास बात यह है कि वह लगातार दो आईपीएल सीजन में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। पिछले सीजन में भी मार्श का बल्ला जमकर बोला था। आईपीएल 2025 में उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 627 रन बनाए थे। अब एक बार फिर उन्होंने अपनी निरंतरता साबित करते हुए टीम के लिए अहम पारियां खेली हैं। लखनऊ की ओर से अब तक कोई दूसरा बल्लेबाज यह उपलब्धि हासिल नहीं कर सका है।

मार्श और इंग्लिस ने दी विस्फोटक शुरुआत

राजस्थान के खिलाफ मैच में मिचेल मार्श ने जोश इंग्लिश के साथ पारी की शुरुआत की और दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 100 से ज्यादा रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

इतना ही नहीं, दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर इस सीजन की सबसे तेज टीम फिफ्टी का रिकॉर्ड भी बना दिया। टीम ने सिर्फ 3.3 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए। इससे पहले चेन्नई के खिलाफ लखनऊ ने 3.4 ओवर में टीम फिफ्टी लगाई थी। लगातार चौथी बार लखनऊ की ओपनिंग जोड़ी ने 50 से ज्यादा रन की साझेदारी की है, जो टीम के लिए एक बड़ा सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

शतक से चूके मार्श, इंग्लिस ने भी खेली तूफानी पारी

मैच में जॉश इंग्लिस ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 60 रन ठोक दिए। अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। इंग्लिस इस सीजन अब तक चार मैचों में करीब 200 के स्ट्राइक रेट से रन बना चुके हैं और दो अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

Khabar Monkey

वहीं दूसरी ओर शतक के बेहद करीब पहुंच गए थे। उन्होंने 57 गेंदों में 97 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। हालांकि वह 3 रन से अपना शतक पूरा करने से चूक गए, लेकिन उनकी इस पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह इस सीजन लखनऊ के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल हैं।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply