टी20 वर्ल्ड कप के लिए ICC ने घोषित किया शेड्यूल, अक्टूबर में IND vs PAK का होगा महामुकाबला, नोट कर लें डेट  “ • ˌ

टी20 वर्ल्ड कप के लिए ICC ने घोषित किया शेड्यूल, अक्टूबर में IND vs PAK का होगा महामुकाबला, नोट कर लें डेट  “ • ˌ
IND vs PAK

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी मुकाबला होता है, तो पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस इस भिड़ंत का लुत्फ़ उठाते हैं। मगर खराब राजनीतिक संबंधों के चलते दोनों देश द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलते हैं। ऐसे में फैंस भारत – पाकिस्तान मुकाबले के लिए आईसीसी इवेंट या एशिया कप का इन्तजार करते हैं। इसी क्रम में एक बार फिर दोनों चिर प्रतिद्वंदी एक दूसरे के आमने सामने आने वाले हैं। आइये आपको इस मामले की पूरी जानकारी देते हैं।

Icc Pom
Icc Pom

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन बांग्लादेश में होना था। मगर वहां चल रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए आईसीसी ने इस मेगा इवेंट को शिफ्ट कर संयुक्त राज्य अमीरात में आयोजित करवाने का निर्णय लिया है। पूरा टूर्नामेंट दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह इवेंट 18 दिनों तक खेला जाएगा, जिसमें कुल 23 मैच खेले जाएंगे। आईसीसी ने वेन्यू बदलने के साथ ही पूरे टूर्नामेंट का नया कार्यक्रम जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें : फिर फ्लॉप हुआ राहुल द्रविड़ का बेटा, बार-बार कटा रहा है नाक, 5 रन बनाकर तोड़ा पिता का घमंड

इस दिन होगा IND vs PAK मुकाबला

Icc Womens T20 World Cup
Icc Womens T20 World Cup

आपको बता दें कि वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हे 2 ग्रुप्स में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान दोनों ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड एवं श्रीलंका के साथ ग्रुप A में है। ऐसे में दोनों का आमना सामना होना तय है। वहीं, ग्रुप B में बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड शामिल है।

टूर्नामेंट का पहला मैच 3 अक्टूबर को शारजाह में बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच होगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के साथ करेगा। इसके बाद नीली जर्सी वाली टीम अपना अगला मैच चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाफ 6 अक्टूबर को दुबई में खेलेगी।

T20 WC 2024 में भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है –

Team India
Team India

4 अक्टूबर: बनाम न्यूजीलैंड, दुबई
6 अक्टूबर: बनाम पाकिस्तान, दुबई
9 अक्टूबर: बनाम श्रीलंका, दुबई
13 अक्टूबर: बनाम ऑस्ट्रेलिया, शारजाह

17 अक्टूबर: सेमीफाइनल 1, दुबई
18 अक्टूबर: सेमीफाइनल 2, शारजाह
20 अक्टूबर: फाइनल, दुबई