बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। 14 जून से इस वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है। इससे पहले टीम इंडिया ने अपनी आखिरी वनडे सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी साल अपने घर पर खेली थी। न्यूजीलैंड सीरीज की तुलना में अफगानिस्तान सीरीज के लिए जिस टीम का चयन हुआ है, उसमें काफी बदलाव देखने को मिले हैं। इस बीच हम आपको बताएंगे कि टीम इंडिया के स्क्वॉड में क्या-क्या बदलाव हुए हैं।

संजू सैमसन को नहीं मिली वनडे टीम में जगह
टीम इंडिया के स्क्वॉड से जुड़े बदलाव की बात करें तो वहां एक बार फिर संजू सैमसन को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं आईपीएल के जारी सीजन में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में रिपोर्ट्स थी कि टी20 में उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें वनडे टीम में भी जगह मिल सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनकी जगह ईशान किशन को वनडे टीम में बतौर बैकअप ओपनर और बैकअप विकेटकीपर के तौर पर टीम में चुना गया है।
हार्दिक पांड्या की हुई वापसी
ईशान किशन के अलावा हरफनमौला हार्दिक पांड्या की भी टीम में एंट्री हुई है। पांड्या को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया था। वह उस समय तक पूरे 10 ओवर गेंदबाजी करने के लिए फिट नहीं थे। हालांकि आईपीएल 2026 के दौरान भी वह चोट से परेशान है। वह पिछले कुछ मैच चोटिल होने की वजह से नहीं खेले हैं। इस सीरीज में भी उनका चयन फिटनेस के अधीन हुआ है।
तीन नए चेहरों को मिला है मौका
ईशान किशन और हार्दिक पांड्या के अलावा प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे जैसे 3 नए प्लेयर्स की वनडे टीम में एंट्री हुई है। प्रिंस यादव ने आईपीएल 2026 में अपनी कमाल की गेंदबाजी से हर किसी को इंप्रेस किया है। वह लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में काफी हद तक संभव है कि उन्हें अफगानिस्तान सीरीज में टीम इंडिया की प्लेइंग XI में भी खेलने का मौका मिले। प्रिंस और विराट आगामी वनडे सीरीज में एक साथ खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आयुष बडोनी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल
Khabar Monkey
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्ण, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे
यह भी पढ़ें





