
Love Relationship With Married Man: बीते जमाने की बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने सिंगर कुमार सानू के साथ अपने पास्ट रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि वो शादीशुदा मर्द के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थीं इन्वॉल्व थीं, लेकिन कुछ सालों बाद उन्हें अलग होना पड़ गया. हम अक्सर देखते हैं कि अपने से बड़े उम्र के मैरिड मैन से लड़किया प्यार कर बैठती हैं. मौजूदा हालात और रिलेशनशिप की अनसर्टेनिटी के बीच लड़कियां ऐसा क्यों करती है, ये सोचकर भी हैरानी होती है, लेकिन इसकी कुछ न कुछ वजह जरूर होती है.
शादीशुदा मर्द के प्यार में पड़ने की वजह
हमारे समाज में अक्सर ये देखा जाता है कि कम उम्र की लड़कियां शादीशुदा मर्द की तरफ जल्दी अट्रैक्ट हो जाती हैं. भले ही ये रिश्ता समाज की नजर में सही न माना जाए, लेकिन साइकोलॉजी और रिलेशनशिप की समझ से पता चलता है कि इसके पीछे कई गहरे कारण होते हैं. ये अट्रैक्शन अचानक नहीं होता बल्कि धीरे-धीरे बनता है. आइए जानते हैं वो 5 बड़े कारण, जिनकी वजह से लड़कियां शादीशुदा पुरुषों के प्यार में पड़ जाती हैं.
1. मैच्योरिटी और एक्सपीरिएंस
शादीशुदा मर्द का सबसे बड़ा अट्रैक्शन उसकी मैच्योरिटी (Maturity) होती है. जहां हमउम्र लड़के अक्सर इमोशंस को समझने में कच्चे साबित होते हैं, वहीं शादीशुदा मर्द रिश्तों और जिम्मेदारियों को निभाने का एक्सपीरिएंस रखता है. यही तजुर्बा लड़कियों को सिक्योर और समझे जाने का अहसास दिलाता है.
2. जिम्मेदारी निभाने की जज्बा
कम उम्र के लड़कों की तुलना में शादीशुदा मर्द जिम्मेदारियों को ज्यादा गंभीरता से लेते हैं. उनकी लाइफस्टाइल और सोच में स्टेबिलिटी होती है. ये क्वालिटी लड़कियों को काफी अट्रैक्ट करती है क्योंकि उन्हें लगता है कि ऐसा पार्टनर उनके साथ भरोसेमंद रिश्ता निभा सकता है.
3. फाइनेंशियल स्टेबिलिटी और लाइफस्टाइल
कई बार फाइनेंशियल वजह भी इस अट्रैक्शन की बड़ी वजह बनते हैं. शादीशुदा मर्द आमतौर पर करियर में स्टेबलिश्ड होते हैं और उनकी लाइफस्टाइल भी बेहतर होती है. ये स्टेबिलिटी और फायदा कम उम्र की लड़कियों को लुभा लेती है, क्योंकि उन्हें लगता है कि इस रिश्ते से उन्हें सिक्योरिटी और लग्जकी मिलेंगी.
4. केयरिंग और समझदार नेचर
शादीशुदा मर्द अक्सर ज्यादा समझदार और केयरिंग होते हैं. वो ये समझते हैं कि रिश्ते को कैसे निभाना है, पार्टनर को कैसे स्पेशल फील कराना है. ये नेचर लड़कियों को जल्दी इम्प्रेस कर देता है, खासकर तब जब वे किसी इमोशनल खालीपन से गुजर रही हों.
5. नई और अनजानी दुनिया का रोमांच
कुछ लड़कियों के लिए शादीशुदा मर्द से रिश्ता एक रोमांच (Thrill) की तरह होता है. उन्हें लगता है कि वो एक खास और गुपचुप रिश्ते का हिस्सा हैं. ये नई और अनजानी दुनिया उन्हें एक्साइट कर देती है. ये अट्रैक्श कभी-कभी मोहब्बत की बजाय क्यूरियोसिटी और एडवेंचर की वजह से भी होता है.




