EntertainmentViral

क्या सच में Harssh Limbachiyaa से तलाक ले रही हैं Bharti Singh? अफवाहों पर दिया जवाब

मशहूर कॉमेडी क्वीन भारती सिंह का हाल ही में दिया एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बयान ने उनके फैंस को हैरान-परेशान कर दिया है। दरअसल, इंटरनेट पर भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के तलाक की खबरें उड़ रही थीं, जिस पर अब खुद भारती ने अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए खुलकर बात की है और अपने रिश्ते का सच सबके सामने रखा है।

भारती ने पहले डराया, फिर बताया अफवाहों का सच

क्या सच में Harssh Limbachiyaa से तलाक ले रही हैं Bharti Singh? अफवाहों पर दिया जवाब
क्या सच में Harssh Limbachiyaa से तलाक ले रही हैं Bharti Singh? अफवाहों पर दिया जवाब
भारती सिंह ने अपने व्लॉग की शुरुआत में बेहद संजीदा होकर कहा, “दोस्तों, मैं अब हर्ष के साथ नहीं रह सकती। क्योंकि अब हम दोनों के बीच में दरारें आने लगी हैं, इरीटेशन होने लगी है और बहुत सारी ऐसी चीजें हैं जो हर्ष बर्दाश्त नहीं कर पाता है। हमारे रिश्ते में दरार पड़ गई है और अब हम अलग हो रहे हैं…”। भारती की इन बातों को सुनकर एक पल के लिए फैंस के होश उड़ गए, लेकिन इसके तुरंत बाद भारती ने असली सच बताते हुए कहा, “…ऐसा बहुत सारी घटिया खबरों में आ रहा है, जो कि बिल्कुल गलत है। हम बिल्कुल भी अलग नहीं हो सकते, शायद मर कर भी अलग न हों।”
 

इसे भी पढ़ें:

फेक न्यूज फैलाने वालों को भारती ने दिया करारा जवाब

व्लॉग में भारती ने ऐसी झूठी खबरें बनाने वाले मीडिया पोर्टल्स को आड़े हाथों लिया। उन्होंने मजाकिया और तीखे अंदाज में कहा, “ये जो न्यूज होती है, वो लोगों को सुनने में बहुत मजा आता है कि भारती और हर्ष के बीच दरार पड़ गई, उनके रिश्ते में खटास आ गई। खटास! हमारे घर में नींबू अच्छे नहीं आ रहे हैं और इन्हें खटास दिख रही है? व्लॉग में बोली गई बातों को कुछ पोर्टल्स गलत तरीके से उठा लेते हैं।” उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि ऐसे लोग बहुत फनी हैं और कहीं अपनी इन कहानियों से वे भारती सिंह और कपिल शर्मा से भी आगे न निकल जाएं।
 

इसे भी पढ़ें:

साल 2017 में हुई थी शादी

आपको बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया टीवी इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में से एक माने जाते हैं। दोनों ने साल 2017 में गोवा में बेहद धूमधाम से शादी रचाई थी। आज भारती और हर्ष के दो प्यारे बेटे भी हैं, जिनका नाम लक्ष्य और यशवीर लिम्बाचिया है। भारती ने साफ कर दिया है कि उनके और हर्ष के बीच सब कुछ बिल्कुल ठीक है और अलग होने की बातें सिर्फ एक अफवाह हैं।

Khabar Monkey

Leave a Reply