कई बार लोग स्वादिष्ट और अलग-अलग तरह के खाने का स्वाद लेने के लिए रेस्टोरेंट जाना पसंद करते हैं। बाहर का खाना स्वाद में भले ही बेहद लाजवाब होता है, लेकिन उसके हेल्दी होने की पूरी गारंटी नहीं होती। रेस्टोरेंट में बनने वाले कई व्यंजनों में जरूरत से ज्यादा तेल, मक्खन और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे उसका स्वाद तो बढ़ जाता है, लेकिन यह सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। इसमें से एक क्रिस्पी कॉर्न भी है, जिसे अक्सर लोग बाहर खाना पसंद करते हैं।

लेकिन आप घर पर ही रेस्टोरेंट जितना कुरकुरा और स्वादिष्ट क्रिस्पी कॉर्न बना सकते हैं। अगर आपके पास एयर फ्रायर है तो यह मिनटों में बन सकता है। इसे बिना ज्यादा तेल और डीप फ्राई के ही आसानी से बनाया जा सकता है, जिससे यह हेल्दी होने के साथ ही स्वादिष्ट भी होता है। एयर फ्रायर की मदद से आप बहुत ही कम समय में क्रिस्पी कॉर्न तैयार कर सकते हैं। इसे आप शाम के स्नैक, पार्टी स्टार्टर, मूवी देखते समय या फिर साइड डिश के रूप में भी सर्व कर सकते हैं। आइए जानते हैं एयर फ्रायर में परफेक्ट कुरकुरा क्रिस्पी कॉर्न बनाने का आसान तरीका।
Khabar Monkey
एयर फ्रायर में क्रिस्पी कॉर्न बनाने की सामग्री
2 कप स्वीट कॉर्न (उबले हुए या फ्रोजन)
2-3 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर
1 बड़ा चम्मच चावल का आटा (अधिक कुरकुरापन के लिए, वैकल्पिक)
1 बड़ा चम्मच तेल
स्वादनुसार नमक
आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा छोटा चम्मच चाट मसाला
आधा छोटा चम्मच लहसुन पाउडर (वैकल्पिक)
आछा छोटा चम्मच मिक्स हर्ब्स या ऑरेगैनो (वैकल्पिक)
सर्व करने के लिए नींबू का रस
बारीक कटा हरा धनिया या स्प्रिंग अनियन के हरे पत्ते
एयर फ्रायर में क्रिस्पी कॉर्न बनाने की आसान विधि
अगर आप फ्रोजन कॉर्न इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सबसे पहले उसे अच्छी तरह पिघला लें और कपड़े या टिश्यू से सुख लें।
वहीं, उबले हुए कॉर्न का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उन्हें पूरी तरह ठंडा और सूखा होने दें।
अब एक बाउल में कॉर्न, कॉर्नफ्लोर, चावल का आटा, तेल, नमक और सभी मसाले डालें और अच्छी तरह मिला लें, ताकि कॉर्न पर हल्की कोटिंग हो जाए।
अब एयर फ्रायर को 190 डिग्री सेल्सियस पर 3 मिनट के लिए प्रीहीट करें। अब कॉर्न को एयर फ्रायर की ट्रे में एक परत में फैलाकर रखें। इन्हें लगभग 190 डिग्री सेल्सियस पर 12 मिनट तक पकाएं। बीच में एक बार बास्केट को हिलाएं, ताकि कॉर्न हर तरफ से बराबर कुरकुरे हो जाएं
तैयार कॉर्न को बाउल में निकाल लें और ऊपर से चाट मसाला, नींबू का रस और कटा हुआ हरा धनिया या स्प्रिंग अनियन डालकर मिलाएं। आपका क्रिस्पी-क्रिस्पी कॉर्न तैयार है, अब इसे गरमागरम सर्व कर सकते हैं।





