HealthViral

शर्ट के कॉलर पर जमे काले और पीले दाग कैसे साफ करें, अपनाएं 3 आसान घरेलू तरीके

कई बार शर्ट पर लगे सामान्य दाग तो आसानी से साफ हो जाते हैं, लेकिन कॉलर पर जमी जिद्दी गंदगी को हटाना काफी मुश्किल हो जाता है। दरअसल, शर्ट का कॉलर लगातार गर्दन के संपर्क में रहता है, जिसके कारण वहां पसीना, त्वचा का तेल, धूल-मिट्टी और गंदगी जमा होने लगती है। रोजाना इस्तेमाल के चलते यह हिस्सा जल्दी मैला दिखाई देने लगता है। शुरुआत में हल्के दिखने वाले ये निशान समय के साथ गहरे पीले या काले दाग में बदल जाते हैं, जो सामान्य धुलाई से आसानी से साफ नहीं होते। खासकर सफेद शर्ट पर ये दाग जल्दी लगते हैं और आसानी से साफ भी नहीं होते हैं।

Khabar Monkey

शर्ट के कॉलर पर जमे काले और पीले दाग कैसे साफ करें, अपनाएं 3 आसान घरेलू तरीके
शर्ट के कॉलर पर जमे काले और पीले दाग कैसे साफ करें, अपनाएं 3 आसान घरेलू तरीके

कई बार महंगे सर्फ इस्तेमाल करने के बाद भी कॉलर की चमक वापस नहीं आती। ऐसे में सही घरेलू उपाय और सही तरीके से सफाई करना बेहद जरूरी हो जाता है। हालांकि, कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से आप कॉलर को बिना ज्यादा मेहनत के फिर से चमका सकते हैं।

1- बेकिंग सोडा और नींबू
कॉलर पर जमे काले व पीले दाग को हटाने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू का उपाय काफी असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए 2 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को कॉलर के दाग वाले हिस्से पर लगाएं और हल्के हाथों से पुराने टूथब्रश की मदद से रगड़ें। करीब 15-20 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे कॉलर पर जमे गंदे व जिद्दी दाग काफी हद तक साफ हो सकते हैं।

2- सफेद सिरका और डिटर्जेंट
कॉलर के पुराने और गहरे पीले व काले जिद्दी दागों को साफ करने का दूसरा आसान तरीका है सफेद सिरका और डिटर्जेंट। इसके लिए कॉलर पर थोड़ा लिक्विड डिटर्जेंट लगाएं, फिर उसके ऊपर 1-2 चम्मच सफेद सिरका डालें। इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ब्रश की मदद से हल्के हाथों से साफ करें। इसके बाद शर्ट को सामान्य तरीके से धो लें। इससे पीलापन और काले दाग आसानी से हट सकते हैं।

3- शैम्पू या डिशवॉश लिक्विड
कॉलर पर जमे तेल और काले दाग को हटाने के लिए शैम्पू या डिशवॉश लिक्विड भी असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए कॉलर पर थोड़ा सा शैम्पू लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ब्रश की मदद से हल्के हाथों से साफ कर लें और फिर पानी से धो लें। इससे कॉलर की चिकनाई व जिद्दी दाग आसानी से निकल सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान
कॉलर को धोते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, वरना ये फट सकते हैं या जल्दी खराब हो सकता है।

1- कभी भी कॉलर पर बहुत जोर से ब्रश रगड़कर साफ नहीं करना चाहिए, इससे कपड़ा खराब हो सकता है।
2- रंगीन शर्ट पर नींबू या ब्लीच का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए।
3- दाग गहरे होने से पहले कॉलर की नियमित सफाई करते रहें।
4- इन नुस्खों को इस्तेमाल करने से पहले किसी पुराने कपड़े पर पैच टेस्ट जरूर कर लें। अगर कपड़े का रंग हट रहा है, तो इन्हें न आजमाएं।

Leave a Reply