CrimeViral

दोस्त की शादी में पहुंचा था युवक, गांव के व्यक्ति ने मार दी गोली, मौके पर मौत!

दोस्त की शादी में पहुंचा था युवक, गांव के व्यक्ति ने मार दी गोली, मौके पर मौत!

राजस्थान के धौलपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. घर में खुशियों का आलम था. लोग शादी में आए थे. गाना बजाना हो रहा था. अचानक कुछ ऐसा हुआ कि लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई. दिहौली थाना इलाके के घुरैयाखेड़ा गांव में शादी के दौरान फायरिंग हो गई. इस घटना में एक युवक की मौत भी हो गई. मृतक कोई और नहीं दूल्हे का करीबी दोस्त था. बताया जा रहा है कि मृतक राहुल अपने दोस्त की शादी में शामिल होने गांव पहुंचा था. शादी के माहौल में लोग दावत में जुटे हुए थे, लेकिन इसी बीच एक मामूली कहासुनी ने ऐसा रूप ले लिया कि कुछ ही पलों में सबकुछ बदल गया.

घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई. शादी में शामिल लोग इधर-उधर भागने लगे. परिवार वाले और रिश्तेदार समझ ही नहीं पाए कि अचानक क्या हो गया. कुछ देर पहले तक जहां गाने और खुशियों की आवाजें थीं, वहीं बाद में चीख-पुकार सुनाई देने लगी.

दावत के दौरान इस बात को लेकर हुआ विवाद, फिर चली गोली
जानकारी के मुताबिक राहुल शादी समारोह में अपने दोस्त के बुलावे पर आया था. दावत के दौरान उसकी गांव के युवक सचिन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. शुरुआत में लोगों ने इसे मामूली बहस समझा, लेकिन मामला धीरे-धीरे बढ़ता चला गया. आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद सचिन ने गुस्से में राहुल पर गोली चला दी. गोली लगते ही राहुल वहीं गिर पड़ा. मौके पर मौजूद लोग उसे संभालने दौड़े, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इस घटना ने पूरे समारोह को सदमे में डाल दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोली चलने के बाद वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. लोग डर के कारण इधर-उधर भागने लगे. शादी वाले घर में कुछ देर पहले तक जो माहौल खुशी का था, वह पलभर में गम में बदल गया.

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही दिहौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने हालात संभाले और मामले की जांच शुरू की. राहुल के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की गई. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपी सचिन की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है. घटना को लेकर गांव में भी तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है.

मामला सुनकर हर कोई सन्न है. कैसे आजकल लोग छोटी-छोटी बातों पर जान लेने पर उतारू हो जा रहे. लोगों के सोचने की क्षमता इस कदर मर चुकी है कि जान ले ले रहे. कहीं दूर से एक दोस्त अपने दोस्त की शादी में शरीक होने आता है तो वह उम्मीद करता है कि लोग ससम्मान उसे बिठाएंगे. इस घटना ने लोगों में डर भर दिया है. आने वाले समय में लोग किसी कार्यक्रम में जाने से पहले चार बार सोचेंगे. क्या आपको भी लगता है कि इस घटना ने लोगों में डर भर दिया है? इस खबर को अपने जान पहचान के लोगों में शेयर करें. ताकि किसी भी कार्यक्रम में लोग अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें.

Leave a Reply