
जीजा और साली का रिश्ता बहुत प्यारा होता है। दोनों के बीच हंसी मजाक अक्सर चलता रहता है। लेकिन कभी-कभी इस रिश्ते को तार-तार करने वाली खबरें भी आती रहती हैं। आप लोगों ने वह कहावत तो सुनी ही होगी ‘साली आधी घरवाली होती है।’ यह सिर्फ मजाक के रूप में कहा जाता है। लेकिन कुछ इसे सिरियसली भी ले लेते हैं। फिर वह अपनी सलाई के साथ फ़्लर्ट करते हैं।
अक्सर होता ये है कि जीजा अपनी साली पर लाइन मारते हैं। ऐसा बहुत कम होता है जब साली अपने जीजा के साथ फ़्लर्ट करने लग जाए। आज हम आपको ऐसी साली से मिलाने जा रहे हैं जो शादी वाले दिन स्टेज पर सैकड़ों मेहमानों के सामने ही अपने जीजा से फ़्लर्ट करने लगी। उसने यह सब इतनी चतुराई से किया कि सिर्फ जीजा के अलावा किसी को इस बात की भनक भी नहीं लगी।
दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक जीजा और साली का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं। उनकी जयमाला हो चुकी है। लोग स्टेज पर आकर उनके साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। तभी दूल्हे की साली आती है। वह दूल्हा और दुल्हन के बीच में बैठ जाती है। फिर कैमरे के लिए पोज देती है।
देखने लायक था दूल्हे का रिएक्शन
हालांकि इस दौरान साली को मस्ती सूझती है। वह धीरे से अपना हाथ जीजा के हाथ से टच करती है। पहली बार जीजा इस पर ध्यान नहीं देता है। तो साली एक बार और अपना हाथ उसके हाथ पर मारती है। शायद वह चाहती थी कि जीजा भी उसका हाथ पकड़ ले। लेकिन दूल्हा अपनी साली की इस हरकत से डर जाता है। वह बड़े गंभीरता वाले हावभाव देता है। वह मूर्ति बन बैठा रहता है। उसे समझ नहीं आता कि क्या करूं।
वैसे हम भी दूल्हे की हालत समझ सकते हैं। स्टेज पर उसे इतने सारे मेहमान देख रहे हैं। उसकी एक गलत हरकत उसकी इज्जत मिट्टी में मिला सकती है। और इस वीडियो के बारे में अभी ये क्लियर नहीं है कि जीजा भी अपनी साली को पसंद करता है या नहीं। या फिर ये भी हो सकता है कि साली का कोई गलत इरादा नहीं था। गलती से उसका हाथ वहां लग गया। या फिर वह जिजू के मजे ले रही है।
https://www.instagram.com/reel/CmK_DIdM8_i/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
इस वीडियो को देख लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने कहा साली बदमाश है। तो कोई बोला दोनों की पहले से सेटिंग होगी, लेकिन सबके सामने दूल्हा शरीफ बन रहा है। कुछ ये भी बोले कि शायद वह उसकी साली नहीं प्रेमिका है।