HealthViral

पहली बार फ्लाइट में करेंगे सफर… ध्यान रखें ये बातें नहीं तो लास्ट मिनट होगी परेशानी

फ्लाइट में पहली बार जब कोई ट्रैवल करता है तो हर कोई चाहता है कि उसका सफर यादगार बन जाए.आप भी खराब यादें बिल्कुल नहीं बनाना चाहेंगे. दरअसल जब हम पहली बार कुछ करने जा रहे होते हैं तो कुछ चीजों के बारे में सही से जानकारी नहीं होती है और इसके चलते हमें लास्ट मोमेंट पर परेशानी होती है. फ्लाइट से सफर करने को लेकर भी कुछ रूल्स होते हैं जिनको ध्यान में रखना बेहद जरूरी होता है, नहीं तो आपको फिर चेक इन के दौरान झंझट और असहजता महसूस हो सकती है.

पहली बार फ्लाइट में करेंगे सफर… ध्यान रखें ये बातें नहीं तो लास्ट मिनट होगी परेशानी
पहली बार फ्लाइट में करेंगे सफर… ध्यान रखें ये बातें नहीं तो लास्ट मिनट होगी परेशानी

पहली बार अगर आप फ्लाइट से कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं और अपने इस सफर को यादगार बनाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में बताई गई कुछ बातें आपके लिए काफी काम की हो सकती हैं. चलिए जा लेते हैं इस बारे में डिटेल के साथ.

टाइम मार्जन लेकर चलें

ट्रेन को आप लास्ट मोमेंट 10 से 5 मिनट के मार्जन से पकड़ सकते हैं, लेकिन फ्लाइट के साथ ऐसा नहीं होता है. सबसे जरूरी चीज है कि आप समय का ध्यान रखें. दरअसल फ्लाइट में बैठने से पहले ही एक पूरा प्रोसेस आपको कंप्लीट करना होता है. अगर आप घरेलू उड़ान लेने वाले हैं तो कम से कम 2 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंच जाना चाहिए और इंटरनेशनल फ्लाइट है तो कम से कम 3 घंटे पहले पहुंचना होता है. दरअसल चेक-इन काउंटर को उड़ान से 60 मिनट पहले बंद कर दिया जाता है. इसके अलावा जब आप इंटरनेशनल उड़ान भरने वाले हैं तो पासपोर्ट वेरिफिकेशन, कस्टम प्रोसेस जैसी कई चीजें होती हैं.

बैगेज रूल की रखें जानकारी

फ्लाइट में आपके बैगेज के वेट का भी ध्यान रखा जाता है. इसमें भी दो तरह के बैग होते हैं एक चेक-इन बैग और दूसरा कैबिन बैग. चेक-इन बैग को काउंटर पर जमा कर दिया जाता है और इसके वेट की लिमिट 15 से 25 किलो तक हो सकती है. दूसरा होता है कैबिन बैग…इसे साथ ले जाया जा सकता है, लेकिन इसका वजन भी 7 किलो से ज्यादा नहीं होना चाहिए.

Khabar Monkey

Getty Images

सामान रखने का रूल

मान लीजिए कि आपके पास लिथियम बैटरी, पावर बैंक, लैपटॉप जैसी चीजें हैं तो इसे आप कैबिन बैग या हैंड बैग में ही रखेंगे. इसके अलावा अगर आपने जेल, लोशन जैसी चीजें साथ रखी है तो ये भी 100 एमएल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. लैपटॉप को ऐसी जगह पर रखें ताकि चेकिंग के दौरान आपको दिक्कत न हो, क्योंकि इसे निकालकर आपको अलग ट्रे में रखना होता है. बैटरी भी 160-वॉट-घंटे से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इस तरह से इन छोटी-छोटी बातों की पहले से ही सटीक जानकारी लेना जरूरी होता है. इसके लिए आप एयरलाइन की वेबसाइट पर जाकर दिशा-निर्देश चेक कर सकते हैं.

डॉक्यूमेंट्स का खास ध्यान

फ्लाइट में सफर करने जा रहे हैं तो सबसे जरूरी चीज है कि आप डॉक्यूमेंट का ध्यान रखें, नहीं तो आप फ्लाइट नहीं पकड़ पाएंगे. टिकट की डिजिटल के साथ ही हार्ड कॉफी साथ रखें ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो. इसके लावा बोर्डिंग पास भी साथ में रखें और इससे आप खुद भी वेब चेक-इन कर सकते हैं. आपके बाकी के जरूरी दस्तावेज जैसे आधार, पासपोर्ट, भी साथ में रखें. ये सारे डॉक्यूमेंट आप हैंडबैग में ही रखें ताकि सुरक्षा चेकिंग के दौरान आपको परेशानी न हो.

इस टाइम घबराएं नहीं

जब फ्लाइट टेकऑफ करती है तो हवा का दवाब बढ़ता है. इससे आपको कान बंद महसूस हो सकते हैं. इस दौरान आपको हल्के झटके भी महसूस होते हैं. ऐसे में घबराना नहीं चाहिए. आप इस दौरान ईयर प्लग लगा सकते हैं. कोई टॉफी चबाएं और खुद को रिलैक्स रखें. इसी तरह से लैंडिंगके दौरान भी पैनिक न हो. फ्लाइट में दिए गए दिशा-निर्देशों जैसे बेल्ट लगाना का पालन करें.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply