अगर आप भी नौकरी करते हैं और आपका PF कटता है तो आपके लिए काम की खबर है. दरअसल देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों को EPFO बड़ी राहत दे सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईपीएफओ न्यूनतम पेंशन को बढ़ाने पर विचार कर रहा है. माना जा रहा है कि न्यूनतम पेंशन की सीमा को 1,000 रुपए से बढ़ाकर 3000 रुपए किया जा सकता है.

मौजूदा समय में ईपीएस 95 के तहत रियाटर कर्मचारियों को 10000 रुपए की न्यूनतम पेंशन मिलती है. जिसे बढ़ाकर 3000 रुपए करने पर विचार किया जा रहा है. दरअसल बढ़ती महंगाई और जीवन स्तर में बदलाव को देखते हुए लंबे समय से इसकी मांग की जा रही है कि न्यूनतम पेंशन की सीमा को बढ़ाया जाए.
किसे मिलेगा इसका लाभ
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फैसले से सबसे ज्यादा फायदा उन पेंशनर्स को होगा जिनकी सैलरी कम थी या जिन्होंने कम अवधि तक EPFO में योगदान दिया था. हाला्ंकि EPFO के तहत पेंशन पाने के लिए कुछ शर्तें होती है जिसे पूरा करने पर ही इसका लाभ मिलता है. इसमें सबसे पहली शर्त यह होती है कि कर्मचारी को कम से कम 10 साल की सर्विस रिकॉर्ड होना चाहिए. मतलब 10 साल तक EPFO में आपका पीएफ जना होना चाहिए. जो कर्मचारी पहले से इस स्कीम के तहत ज्यादा योगदान दे रहे हैं, उन्हें इस बढ़ोतरी का सीमित फायदा मिल सकता है. सबसे ज्यादा राहत कम पेंशन पाने वालों को मिलने की उम्मीद की जा रही है.
कैसे तय की जाती है न्यूनतम पेंशन
न्यूनतम पेंशन की गणना इस फॉर्मूले से होती है. आपकी मंथली पेंशन = 70 सैलरी x आपकी कुल सर्विस. इसमें आखिरी के 60 महीनों की औसत सैलरी को लिया जाता है. वही 20 साल से ज्यादा सेवा करने वालों को अतिरिक्त लाभ भी मिलता है. हालांकि सरकार की ओर से अभी तक 3000 रुपये पेंशन को लेकर कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है.लेकिन श्रम मंत्रालय और EPFO स्तर पर इस पर चर्चा जारी है और जल्द फैसला आने की उम्मीद जताई जा रही है. अगर यह प्रस्ताव मंजूर होता है तो लाखों EPS पेंशनर्स को बड़ी राहत मिल सकती है, खासकर उन बुजुर्गों को जिनकी आय का मुख्य सहारा यही पेंशन है.
EPFO 3.0 बदल सकती है ये सेवाएं
सरकार EPFO सिस्टम को डिजिटल और आसान बनाने पर भी काम कर रही है. EPFO 3.0 के तहत कई नई सुविधाएं मिलने की उम्मीद है.
1. ATM जैसे कार्ड से PF निकासी
EPFO सदस्य डेबिट कार्ड जैसी सुविधा से PF निकाल सकेंगे.
2. फास्ट क्लेम सेटलमेंट
क्लेम प्रोसेस पहले से तेज और ऑटोमेटेड हो सकती है.
3. डिजिटल प्रोफाइल अपडेट
Khabar Monkey
KYC, नाम, जन्मतिथि जैसी जानकारी ऑनलाइन आसानी से अपडेट की जा सकेगी.
4. पेंशन ट्रैकिंग आसान
मोबाइल ऐप और पोर्टल के जरिए पेंशन स्टेटस तुरंत देखा जा सकेगा.
5. AI आधारित सिस्टम
फर्जी क्लेम रोकने और तेजी से प्रोसेसिंग के लिए AI आधारित सिस्टम लागू किए जा सकते हैं.





