Surya Nakshatra Parivartan Effect On Rashi: सूर्यदेव 22 जून 2026, सोमवार को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर अपने नक्षत्र में परिवर्तन कर राहु के आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और इसी नक्षत्र में 6 जुलाई तक रहेंगे. सूर्य का यह गोचर वैसे तो सभी राशियों पर प्रभाव डालेगा लेकिन 4 राशि के जातकों को यह नक्षत्र गोचर विशेष लाभ करा सकता है. नए अवसर मिल सकते हैं और तेजी से प्रगति हो सकती है. आइए जानें ये राशियां कौन सी हैं और इनके जातकों को क्या लाभ होगा.

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करना प्रगति के रास्ते खोलेगा. करियर में उन्नति व व्यापार में सोच से अधिक लाभ हो सकता है. निवेश के लिए निर्णय लेने का यह सही समय हो सकता है. जातकों का आत्मविश्वास बढ़ सकता है. व्यक्तित्व आकर्षक होगा.
Khabar Monkey
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए समय शुभ होगा. मेहनत और धैर्य का परिणाम इसी समयावधि में मिल सकता है. अचानक जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं. कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और सफलता के रास्ते खुलेंगे. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य का राहु के नक्षत्र में होना जीवन में सुधार के संकेत दे रहा है. रुके हुए काम पूरे होंगे और मन का तनाव दूर होगा. नए अवसरों से धन कमाने का समय है. हर ओर से सफलता मिल सकती है. पारिवारिक जीवन में सुधार हो सकता है. मन शांत रहेगा.
कुंभ राशि
सूर्य का नक्षत्र गोचर कुंभ राशि के जातकों का भाग्य चमका सकता है. धन वृद्धि के संकेत हैं. करियर में अचानक नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. समाज में जातकों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोगों के बीच पहचान बढ़ेगी. पुराने प्रयासों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा. सोच में सकारात्मक आएगी.





