राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत लगातार चार जीत के साथ की थी। हर तरफ इस युवा टीम की वाहवाही हो रही थी, लेकिन उसके बाद अचानक तस्वीर बदल गई। अगले आठ में से छह मैच टीम ने गंवा दिए। रविवार 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हारने से अब इस टीम की हो गई है। इस हार के बाद टीम के कप्तान रियान पराग बुरी तरह भड़के हुए नजर आए और उन्होंने गुस्से में यह तक कह डाला कि, राजस्थान की टीम को टॉप 4 की रेस में भी नहीं होना चाहिए।

राजस्थान को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बाद रियान पराग काफी झल्लाहट में नजर आ रहे थे। उनका गुस्सा लाजिमी भी था। क्योंकि पहली पारी में 14 ओवर में 2 विकेट पर राजस्थान के 160 रन थे। और ध्रुव जुरेल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। उसके बाद पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 193 रन ही बना पाई। यही टीम की हार का सबसे बड़ा कारण था। इस पर उन्होंने कहा,”हम अच्छी स्थिति में थे। मेरे आउट होने के बाद हम धराशायी हो गए। स्कोर 220-230 तक जाना चाहिए था।”
“अगर ऐसे खेले तो हमें टॉप 4 की रेस में नहीं होना चाहिए”
रियान पराग ने इसके बाद गेंदबाजों के प्रयोग पर बात की और निचले क्रम के बल्लेबाजों के बाद खराब फील्डिंग पर भी हार का ठीकरा फोड़ा। उन्होंने कहा,”बहुत खराब। मुझे लगता है कि अगर आपको ट्रॉफी जीतनी है, हर साल रेस में बने रहना है तो इससे बेहतर खेलना होगा जैसा हम आज खेले। बहुत ज्यादा निराशाजनक है यह। मुझे लगता है कि हम बहुत अच्छी टीम हैं लेकिन अपने कद के हिसाब से नहीं खेले पिछले 4-5 मैच में। अगर हम ऐसे ही खेलते रहे तो हमें टॉप 4 की रेस में नहीं होना चाहिए।”
Khabar Monkey
पराग ने इसके बाद में अहम होने वाले अगले दो मैचों पर कहा,”मुझे लगता है कि यह अब अन्य टीमों पर ज्यादा निर्भर करेगा। हमारे पास मौका था और हम उसका फायदा नहीं उठा पाए। तो अगर हम क्वालिफाई नहीं कर पाते हैं तो यह हमारी ही गलती होगी और किसी की नहीं। और हां अगले दो मैच में हम देखेंगे कि क्या अच्छा कर सकते हैं और उम्मीद है कि अगले दो मैच जीतेंगे।”
वैभव सूर्यवंशी का अद्भुत कारनामा: 8वीं बार छक्के से खोला खाता, पहली गेंद पर सिक्स लगाने का भी बनाया रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में धूम मचा रखी है। बुमराह, हेजलवुड, बोल्ट, रबाडा की पिटाई के बाद उन्होंने अब मिचेल स्टार्क को भी नहीं बख्शा। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वैभव ने पहली गेंद पर छक्का लगाने का बेहतरीन रिकॉर्ड कायम किया।





