आरजे महवश पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बनी रहीं। उनका नाम भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ जोड़ा गया। दरअसल, यूजी के धनश्री वर्मा से तलाक के दौरान इन दोनों को लेकर काफी चर्चा हुई थी। बार-बार पब्लिक में साथ दिखने और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से बातचीत करने से उनके रिश्ते की अफवाहों को और हवा मिली।

फिर बाद में महवश और यूजी के बीच अनबन की खबरें भी सामने आईं, जब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। अब इन सभी बातों पर आरजे ने रिएक्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी तय कि क्या दोनों के बीच कभी दोस्ती से भी बढ़कर कुछ था या नहीं।
यह भी पढ़ें:
महवश और चहल ने क्यों किया एक-दूसरे को अनफॉलो
जब आरजे महवश से पूछा गया कि आपने और यूजी ने एक-दूसरे को फॉलो-अनफॉलो किया हुआ है, क्या चल रहा है। इस पर उन्होंने पिंकविला से बात करते हुए कहा, “लोगों का यह है ना कि छोटी-छोटी चीजों को बहुत बड़ा बना देते हैं। जब आप उस चीज से गुजर रहे होते हो, तो इतनी कोई बड़ी बात वो होती नहीं है। जैसे दो दोस्तों में बहस हुई और अनफॉलो हो गया, बस बात खत्म। इतनी कोई बड़ी बात नहीं है।”
इसके आगे उन्होंने कहा, “और जिन दोस्तों के साथ आपने बातें करते हुए गिरगिर के हंसा होता है ना मुझे लगता है कि उनके लिए दिल में कोई बैर नहीं रखना चाहिए। तो मैं हमेशा उन्हें शुभकामनाएं दूंगी और मेरी शुभकामनाएं हमेशा उनके साथ रहेंगी। दूसरी बात ये कि मुझे लगता है आप किसी भी इंसान से बैर या नफरत तब रखो जब वो अस्पताल के बिस्तर पर हो और तब भी आप उससे मुंह मोड़ सको। तब रखो नफरत, वरना कोई फायदा नहीं है। लाइफ बहुत छोटी है, तो माफ करो, लोगों को अपनाओं जैसे वो हैं और जिंदगी में आगे बढ़ो। वो बहसबाजी में हो गया, दोस्तों में लड़ाई हो गई… अनफॉलो हो गया।”
दोस्ती से बढ़कर था आरजे महवश और यूजी का रिश्ता?
इस सवाल पर महवश ने कहा, “नहीं, कुछ नहीं था। मैं दोस्ती बहुत अच्छे से निभाती हूं। उस समय उन्हें बहुत जरूरत थी एक अच्छे दोस्त की। जैसा कि उन्होंने अपने पॉडकास्ट में बताया था कि सुसाइडल विचार और वो सब थे। हम सब कोशिश कर रहे थे कि किसी तरह बस ये सीजन अच्छा निकल जाए आईपीएल का। तो हम सब जितना साथ दे सकते थे हमने दिया।”
फिर जब महवश से पूछा गया कि अगर अब उनकी मुलाकात यूजी से होती है, तो उनका बॉन्ड कैसा होगा। इस पर उन्होंने कहा कि हम वैसे ही मिलेंगे, जैसा हमेशा मिलते थे। जिन दोस्तों के साथ अपने चाय पर चर्चा की होती है, बुरे से बुरे जोक्स पर हंसे होते हो, उनके लिए क्या ही रख लोगे दिल में।
Khabar Monkey
आरजे महवश का वर्क फ्रंट
इसके अलावा अगर आरजे महवश के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह इन दिनों सीरीज ‘सतरंगी बदले का खेल’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं, जो 22 मई, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। इसके साथ वो रेमो डिसूजा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘टेढ़ी है पर मेरी है’ की शूटिंग में भी बिजी हैं।
यह भी पढ़ें:





