Viral

45°C का कहर! जेब में रखा प्याज और सिर का गमछा काफी नहीं, खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये तरीके

Summer health tips: देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है. सूरज की तपिश इतनी तेज हो चुकी है कि दोपहर में सड़कें तवे की तरह तप रही हैं. इस बीच, IMD ने चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ दिन और मुश्किल भरे हो सकते हैं. ताजा जानकारी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 19 और 20 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राजस्थान, यूपी, हरियाणा और पंजाब में भी हीटवेव का असर देखने को मिलेगा.

45°C का कहर! जेब में रखा प्याज और सिर का गमछा काफी नहीं, खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
45°C का कहर! जेब में रखा प्याज और सिर का गमछा काफी नहीं, खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये तरीके

रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा रहा. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है. राजस्थान के कई इलाकों में पारा 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक जाने की आशंका है. इस बीच, आइए जानते हैं कि लू और गर्मी से बचने के लिए क्या-क्या उपाय अपनाएं जा सकते है…

गर्मी और लू से बचने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय
1. दोपहर में बाहर निकलने से बचें

दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप सबसे खतरनाक होती है. इस दौरान बाहर निकलने से बचें. बहुत जरूरी होने पर सिर और चेहरे को कपड़े से ढककर निकलें.

2. शरीर को रखें हाइड्रेट

गर्मी में शरीर से तेजी से पानी निकलता है. इसलिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी पीते रहिए और जरूरत पड़ने पर ORS का सेवन भी फायदेमंद रहेगा.

3. हल्के और सूती कपड़े पहनें

गहरे रंग के कपड़ों की बजाय हल्के रंग और ढीले सूती कपड़े पहनें ताकि शरीर में गर्मी कम महसूस हो.

Khabar Monkey

4. खानपान का रखें ध्यान

बाहर का तला-भुना और मसालेदार खाना कम खाएं. मौसमी फल, सलाद और तरल पदार्थ ज्यादा लें. लू के थपेड़ों से सुरक्षित रहने के लिए बाहर निकलने से पहले आम पन्ना, प्याज का रस, सत्तू का शरबत, या छाछ का सेवन बेहद फायदेमंद साबित होता है.

5. हीट स्ट्रोक के लक्षण पहचानें

अगर तेज सिरदर्द, चक्कर, उल्टी, कमजोरी या बेहोशी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है. भीषण गर्मी के इस दौर में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है. मौसम विभाग ने साफ किया है कि आने वाले दिन चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है.

Leave a Reply