SportsViral

वैभव सूर्यवंशी का अद्भुत कारनामा: 8वीं बार छक्के से खोला खाता, IPL 2026 में पहली गेंद पर सिक्स लगाने का भी बनाया रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का जलवा एक तरफ और पूरी लीग का रोमांच एक तरफ है। इस युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज ने सीजन की टीआरपी का पूरा बोझ अपने कंधों पर उठा रखा है। उसका कारण है उनकी धाकड़ बल्लेबाजी, मैच दर मैच एक से बड़े एक गेंदबाजों की धुनाई करने का हुनर उनका थमा नहीं। रविवार को मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी जैसे वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों पर बल्ला घुमा-घुमाकर छक्के लगाने वाले इस बल्लेबाज ने एक अद्भुत रिकॉर्ड बना लिया है।

Khabar Monkey

वैभव सूर्यवंशी का अद्भुत कारनामा: 8वीं बार छक्के से खोला खाता, IPL 2026 में पहली गेंद पर सिक्स लगाने का भी बनाया रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी का अद्भुत कारनामा: 8वीं बार छक्के से खोला खाता, IPL 2026 में पहली गेंद पर सिक्स लगाने का भी बनाया रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में लुंगी एनगिडी के खिलाफ बेहतरीन छक्का लगाकर अपना खाता खोला। साथ ही इस सीजन उन्होंने तीसरी बार अपनी पारी की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। ऐसा करने के मामले में वैभव अब शाहरुख खान, सुनील नरेन और देवदत्त पडिक्कल की खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं। अगर आईपीएल में छक्के से खाता खोलने की बात करें तो वैभव ने 8वीं बार यह कारनामा कर दिखाया है।

वैभव से आगे कोई नहीं…

के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा 8 बार छक्के से खाता खोलने का रिकॉर्ड है। आईपीएल 2026 में तो इस खिलाड़ी ने पांच बार यह कारनामा किया है और इस मामले में उनसे आगे कोई नहीं है। जबकि पिछले सीजन तीन बार उन्होंने सिक्स के साथ खाता खोला था। जबकि एक सीजन में तीन बार पहली ही गेंद पर छक्का लगाने के मामले में वैभव चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

IPL के एक सीजन में तीन बार पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले बल्लेबाज

  • शाहरुख खान (पंजाब किंग्स): 2023
  • सुनील नरेन (केकेआर): 2025
  • देवदत्त पडिक्कल (आरसीबी): 2026*
  • वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स): 2026*

वैभव सूर्यवंशी के बेहतरीन आंकड़े

वैभव सूर्यवंशी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 21 गेंद पर 46 रन की तूफानी पारी खेली जिसमें 5 चौके और तीन छक्के शामिल थे। वैभव के नाम इसी के साथ में 12 पारियों में 40.50 की औसत और 234.78 के स्ट्राइक रेट से 486 रन दर्ज हो गए हैं। उन्होंने अभी तक इस सीजन सबसे ज्यादा 43 छक्के लगाए हैं और अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय भी बन गए हैं।

कल का मैच कौन जीता: RCB प्लेऑफ में, पंजाब और राजस्थान की उम्मीदों को झटका

आईपीएल 2026 में 17 मई (रविवार) को दो मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में जीत के साथ आरसीबी ने प्लेऑफ में जगह बनाई और पहली टीम बनी। इसके बाद दिन के दूसरे और सीजन के 62वें मैच में वैभव सूर्यवंशी ने एक और आतिशी पारी खेली, लेकिन दिल्ली ने राजस्थान को चित कर दिया।

Leave a Reply