Viral

अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए दो लड़ाकू विमान, बने आग का गोला

वॉशिंगटन: अमेरिका में एयर शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां दो अमेरिकी लड़ाकू विमान हवा में टकरा गए और आग का गोला बन गए। हादसा अमेरिका के इडाहो में माउंटेन होम एयर फोर्स बेस पर ‘गनफाइटर स्काइज एयर शो’ के दौरान हुआ। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बताया कि हादसा अमेरिका के स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे के करीब हुआ, जब दोनों फाइटर जेट हवा में कलाबाजियां दिखाते हुए एक दूसरे में लिपट से गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए दो लड़ाकू विमान, बने आग का गोला
अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए दो लड़ाकू विमान, बने आग का गोला

हादसे में दो EA-18G लड़ाकू विमान शामिल थे। रिपोर्टों में बताया है कि विमान के जमीन पर गिरने से पहले चारों क्रू मेंबर सुरक्षित रूप से बाहर निकलने में सफल रहे थे। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में दिखाई देता है कि अचानक हवा में दोनों विमान एक-दूसरे से टकराने के बाद टूटकर अलग गए। कुछ ही पलों बाद विमान जमीन पर गिरकर आग का गोला बन जाता है।

Khabar Monkey

चारों क्रू सुरक्षित निकले बाहर
वहीं, वीडियो चार पैराशूट जमीन की ओर नीचे आते दिखाई देते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शो के एक अनाउंसर ने बताया कि चारों क्रू सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए हैं। अमेरिकी नौसेना ने भी बाद में एक बयान जारी बताया कि विमानों के टकराने के बाद चारों क्रू सुरक्षित निकल गए थे।

जेट के जमीन पर गिरते ही बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया। माउंटेन एयर फोर्स ने बताया कि जांचकर्ता हादसे की जांच कर रहे हैं। रॉयटर्स ने बेस से एक प्रवक्ता के हवाले से बताया कि आपातकालीन बचाव दल घटनास्थल पर मौजूद है और जांच चल रही है। जैसे और जानकारी मिलेगी, उसे जारी किया जाएगा।

हादसे के बाद रोका गया एयर शो
हादसे के तत्काल बाद एयर शो को रोक दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद बेस को लॉकडाउन कर दिया गया था। गन फाइटर स्काइज एयर शो 8 साल में पहली बार आयोजित किया गया था। इसमें हजारों लोग लड़ाकू विमानों के करतब देखने के लिए पहुंचे थे।

आयोजकों ने लगभग दो साल इस एयर शो पर तैयारी में लगाए थे। हादसे ने माउंटेन होम एयर शो में पहले हुई घटनाओं को लेकर चिंता जताई है। साल 2018 में बेस पर एक कार्यक्रम के दौरान रनवे पर हुए हादसे में हैंग ग्लाइडर पायलट की मौत हो गई थी।

Leave a Reply