RR vs DC IPL 2026 Match 62nd Highlight: राजधानी दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 62वां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले को डीसी ने आरआर को .. विकेट से अपने नाम कर लिया है। इससे पहले कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर राजस्थान को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। एक वक्त लग रहा था कि राजस्थान रॉयल्स की टीम आराम से 200 रन का आंकड़ा पार कर लेगी, लेकिन अक्षर पटेल की अगुवाई में डीसी के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान 193 रन पर रोक दिया। इसके बाद बल्लेबाजी में केएल राहुल और अभिषेक पोरेल की बेहतरीन प्रदर्शन के चलते टीम ने टारगेट को …विकेट खोकर .. गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

जब कप्तान रियान पराग आउट हुए उस वक्त 15वां ओवर चल रहा था और स्कोर 160+ था। रियान पराग के आउट होने के बाद आरआर के बल्लेबाज ठीक गति से रन नहीं बना सके। जिसका खामियाजा ये रहा कि टीम 200 रन का आंकड़ा नहीं छू सकी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए लुंगी एडगिनी, माधव तिवारी और कप्तान अक्षर पटेल ने किफायती गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।
दिल्ली के गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन
राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी और कप्तान रियान पराग ने टीम को तेज अंदाज में शुरुआत दी। आरआर ने 13 ओवर में 150 रन का आंकड़ा छू लिया, लेकिन जैसे ही कप्तान रियान पराग आउट हुए तो फिर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट मिचेल स्टार्क ने अपने नाम किए। वहीं, कप्तान अक्षर पटेल, लुंगी एडगिनी और माधव तिवारी ने किफायती गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए बल्लेबाजों को रन के लिए तरसा दिया।
Khabar Monkey
लुंगी एडगिनी ने 4 ओवर में सिर्फ 6 की इकोनॉमी से रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, युवा गेंदबाज माधव तिवारी ने भी 6.80 की इकोनॉमी से रन देकर 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। हालांकि कप्तान अक्षर पटेल को मुकाबले में विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 31 रन खर्च कर आरआर की रन गति को रोकने का काम किया।
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी
राजस्थान के लिए एक बार फिर 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तेज-तर्रार अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 21 गेंद में 3 छक्कों व 5 चौको की मदद से 46 रन बनाए। वहीं, कप्तान रियान पराग ने 26 में 5 छक्कों व 3 चौके की मदद से 53 रन की पारी खेली। इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने 40 गेंद में 53 रन बनाए। इन तीनों के अलावा आरआर का कोई भी बल्लेबाज बड़े रन बनाने में नाकामयाब रहा।





