Virat Kohli IPL 2026 Record: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इस सीजन का 61वां मुकाबला खेला जा रहा है। धर्मशाला में खेले जा रहे इस मुकाबले में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर आरसीबी के बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। PBKS के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 222 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। वहीं, विराट कोहली ने इस मुकाबले में भी 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
Khabar Monkey

इससे पहले जब विराट कोहली ने मुकाबले में अपना 16वां रन पूरा किया, तो एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। 16 रन बनाने के साथ विराट कोहली ने आईपीएल 2026 का 500 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले ही टॉप पर विराजमान हैं, लेकिन अब एक बड़ा कारनामा करने के साथ उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी फॉफ डु प्लेसिस को पीछे छोड़ दिया है।





