खेल जगत के इन दिग्गज खिलाड़ियों को मिला पद्म पुरस्कार, देखिए लिस्ट “ • ˌ

Padma Awards: गणतंत्र दिवस से पहले केंद्र सरकार ने पद्म अवॉर्ड्स की घोषणा की है, जिसमें इस साल 5 भारतीय खिलाड़ियों को उनके शानदार योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। दिग्गज भारतीय हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश को लगातार दो ओलंपिक मेडल जीतने के लिए पद्म भूषण से नवाजा जाएगा, जबकि भारत के महान क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन को पद्म श्री सम्मान मिलेगा।

पीआर श्रीजेश और रविचंद्रन अश्विन को मिले पद्म पुरस्कार

भारत के महान हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया, जिन्होंने 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई। श्रीजेश ने टोक्यो 2020 में भी भारत को ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल दिलवाया और लगातार तीन बार FIH गोलकीपर ऑफ द ईयर बने। क्रिकेट जगत के दिग्गज रविचंद्रन अश्विन को पद्म श्री से सम्मानित किया गया, जो भारतीय क्रिकेट के महानतम स्पिनरों में से एक हैं।

भारत के महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पद्म श्री से नवाजा गया, जिन्होंने 106 टेस्ट मैचों में 537 विकेट और 6 शतकों के साथ 3,000 से अधिक रन बनाए। दिसंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर संन्यास की घोषणा से पहले, अश्विन भारतीय क्रिकेट के कई ऐतिहासिक पलों का हिस्सा रहे, जिनमें 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीत शामिल है। उनके योगदान ने भारत को कई महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज में सफलता दिलाई।