EntertainmentViral

Cannes Red Carpet पर Aditi Rao Hydari को देख फिदा हुए Siddharth, तारीफ में बोले- ‘WOW!’

79वें कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा के सितारे अपना जलवा बिखरे रहे हैं। स्टार्स अपने लुक और अंदाज से खूब वाहवाही लूट रहे हैं। कान फिल्म फेस्टिवल में अदिति राव हैदरी ने भी शिरकत की है। एक्ट्रेस ने बीती रात को रेड कार्पेट पर हुस्न का तड़का लगाती नजर आई है। पहले दिन एक्ट्रेस साड़ी में नजर आईं। उनका सादगी भरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आया था। वहीं, कल वे रेड कार्पेट पर उतरीं। थाई-हाई स्लिट गाउन में उन्होंने रेड कार्पेट पर उपस्थिति दर्ज कराई।
नियोन मेटैलिक ग्रीन गाउन में बिखेरा जलवा
कान फिल्म फेस्टिवल 12 मई से शुरु हुआ है। Cannes में आलिया भट्ट से लेकर हुमा कुरैशी तक कई एक्ट्रेस पहुंची हैं। अदिति ने भी अपने स्टाइल और ग्लैमर से सबका ध्यान खींचा है। बीती रात एक्ट्रेस ने वन शोल्डर नियॉन मेटैलिक ग्रीन गाउन में दिखीं। उनकी यह ड्रेस टोनी वार्ड कॉउचर के स्प्रिंग/समर 2025 कलेक्शन से थी।
अदिति का ग्लैमरस लुक सबको खूब पसंद आया है। इस शाइनिंग गाउन के साथ अदिति ने नेकलेस कैरी किया है। इसके साथ ही गोल्डन कलर की फुटवियर्स ने उनके लुक को और अट्रैक्टिव बना दिया। अदिति के इस ड्रेस में लोगों को पुराने हॉलीवुड ग्लैमरस अंदाज की झलक दिखी, जिसे उन्होंने मॉर्डन टच दिया है।
पति सिद्धार्थ का आया रिएक्शन
अदिति के इस लुक पर उनके एक्टर पति सिद्धार्थ का रिएक्शन भी आया है। उन्होंने अदिति का यह लुक अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा है, ‘wow’।
 
पहले दिन साड़ी में आई थीं नजर
एक्ट्रेस इससे पहले भारतीय पहनावे यानी साड़ी को अहमियत दी थी। अदिति ने कान फेस्टिवल में पहुंचकर पहले दिन इस मौके के लिए मोनिका और करिश्मा के ब्रांड जेड की शीर ओरगांजा साड़ी लुक चुना। साड़ी पर लगे हुए गोल्ड सेक्विन और सितारा एम्बेलिश थे। साथ ही एक्ट्रेस ने हैवी गोल्ड चोकर कैरी किया है।
ये सेलेब्स भी कान फिल्म फेस्टिवल में नजर आ चुके
कान फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट खूब चर्चा में रही। वे ओपनिंग सेरेमनी के दिन 12 मई को पहुंच गई थीं और लगातार तीन दिनों तक वहां मौजूद रही हैं। इसके बाद तारा सुतारिया ने भी अपने दिलकश अंदाज से फैंस का दिल जीता है। शुक्रवार को इस इवेंट में हुमा कुरैशी भी पहुंची। इसके बाद अदिति राव हैदरी ने कान फेस्टिवल में शिरकत की। ग्लैमर अंदाज में नजर आई एक्ट्रेस। 
 
 

Leave a Reply