SportsViral

KKR vs GT मैच में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया के किसी टी20 मुकाबले में नहीं हुआ था ऐसा; 6 बल्लेबाजों ने मचाई धूम

आईपीएल 2026 का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच शनिवार को ईडेन गार्डेन्स में हुआ। इस मैच में 465 रन 40 ओवर में बने। पहले खेलते हुए कोलकाता की टीम ने 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में गुजरात ने भी 20 ओवर में 4 विकेट पर 218 रन बनाए। इस मैच में कुल छह बल्लेबाजों ने 50 प्लस का स्कोर बनाया। टी20 क्रिकेट के इतिहास में यह दुनिया का पहला ऐसा कोई टी20 मैच था जिसमें छह बल्लेबाजों ने 50 का आंकड़ा पार किया।

KKR vs GT मैच में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया के किसी टी20 मुकाबले में नहीं हुआ था ऐसा; 6 बल्लेबाजों ने मचाई धूम
KKR vs GT मैच में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया के किसी टी20 मुकाबले में नहीं हुआ था ऐसा; 6 बल्लेबाजों ने मचाई धूम

कौन से 6 बल्लेबाजों ने पार किया 50 का आंकड़ा?

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर के लिए फिन एलन ने 35 गेंद पर 93 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 4 चौके और 10 छक्के लगाए। उसके बाद अंगकृष रघुवंशी ने नाबाद 44 गेंद पर 83 और कैमरन ग्रीन ने 28 गेंद पर नाबाद 52 रन की पारी खेली। इस तरह केकेआर की पारी में तीन खिलाड़ियों ने 50 प्लस का आंकड़ा पार किया।

इसके बाद गुजरात टाइटंस के लिए नाबाद रहते हुए साई सुदर्शन ने 28 गेंद पर 53 रन बनाए। फिर शुभमन गिल ने 49 गेंद पर 85 रन और जोस बटलर ने 35 गेंद पर 57 रन की पारी खेली। इस पारी में भी तीन बल्लेबाजों ने फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया। कुल छह बल्लेबाजों ने इस मैच में 50 का आंकड़ा पार किया। यह टी20 क्रिकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड था। इससे पहले किसी भी टी20 मुकाबले में छह बल्लेबाजों ने फिफ्टी प्लस का आंकड़ा नहीं छुआ था।

मौजूदा आईपीएल सीजन में 200 प्लस रनों के आंकड़ों का रिकॉर्ड टूटता दिख रहा है। इससे पहले पिछले सीजन में ही सबसे ज्यादा 52 बार 200 प्लस रन टीमों ने बनाए थे। 60 मैचों तक मौजूदा सीजन में ही 52 बार यह आंकड़ा बराबर हो चुका है। यानी आईपीएल के इतिहास का यह रिकॉर्ड इस सीजन टूटने के करीब है।

Khabar Monkey

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा 200 प्लस का स्कोर

  • 52* : IPL 2026
  • 52 : IPL 2025
  • 41 : IPL 2024
  • 37 : IPL 2023
  • 18 : IPL 2022

IPL 2026 प्लेऑफ का गणित: आरसीबी का खेल खराब कर सकती है पंजाब,18 अंक तक पहुंच सकती हैं ये टीमें

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 प्लेऑफ समीकरण की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 20 अंक हो सकते हैं। गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं। गुजरात टाइटंस के पास 18 अंक तक पहुंचने के लिए एक मैच है।

Leave a Reply