इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में प्लेऑफ का गणित रोमांचक होता जा रहा है। गुजरात टाइटंस के पास शनिवार (16 मई) को प्लेऑफ में जगह पक्की करने का मौका था, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स से हारने के कारण उसका इंतजार बढ़ गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास रविवार (17 मई) को प्लेऑफ में पहुंचने का मौका होगा। उसका मुकाबला पंजाब किंग्स से है, जो लगातार पांच मैच हारने के बाद भी प्लेऑफ की रेस में है।

अगर पंजाब मैच जीतती है तो गुजरात टाइटंस की तरह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का भी इंतजार बढ़ जाएगा। 60 मैचों के बाद आरसीबी एकमात्र टीम है, जो 20 अंक तक पहुंच सकती है। गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं। गुजरात टाइटंस के पास 18 अंक तक पहुंचने के लिए एक मैच है।
राजस्थान रॉयल्स के पास 3 मैच
सनराइजर्स हैदराबाद के पास दो मैच हैं। राजस्थान रॉयल्स के पास 3 मैच है। ये टीमें 18 अंक तक तभी पहुंच पाएंगी जब वह मैच न गंवाएं। प्लेऑफ की रेस में पंजाब किंग्स भी है। उसके 12 मैच में 13 अंक हैं। दोनों मैच जीतने पर वह 17 अंक तक पहुंच सकती है। चेन्नई सुपर किंग्स के 12 मैच में 12 अंक हैं। वह 16 अंक तक पहुंच सकती है।
Khabar Monkey
चेन्नई बनाम सनराइजर्स-गुजरात
अगर चेन्नई 16 अंक तक पहुंची यानी दोनों मैच जीती तो सनराइजर्स और गुजरात 16 अंक पर ही रह जाएंगे। 18 मई को सनराइजर्स और 21 मई को गुजरात से मैच है। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स 15 और दिल्ली कैपिटल्स 14 अंक तक पहुंच सकती है। हो सकता है कि प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम 16 चाहिए हो। ऐसे में कोलकाता और दिल्ली की उम्मीदें काफी कम हैं।
KKR बनाम गुजरात मैच के बाद अंकतालिका
केकेआर ने गुजरात को आईपीएल 2026 के 60वें मैच में 29 रन से हरा दिया और अंकतालिका में दिल्ली से ऊपर आ गई। वहीं इस मैच के बाद ऑरेंज कैप पर साई सुदर्शन के नाम हो गया। शुभमन गिल आरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर आ गए। पर्पल कैप अब भी भुवी के नाम ही है। ।





