SportsViral

KKR vs GT: गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, कोलकाता की प्लेइंग XI में हुआ बड़ा बदलाव

KKR vs GT: इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता की टीम पहले बल्लेबाजी करती दिखेगी।

KKR vs GT: गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, कोलकाता की प्लेइंग XI में हुआ बड़ा बदलाव
KKR vs GT: गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, कोलकाता की प्लेइंग XI में हुआ बड़ा बदलाव

KKR vs GT: आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। ये मुकाबला शनिवार, 16 मई को केकेआर के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

Khabar Monkey

इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता की टीम पहले बल्लेबाजी करती दिखेगी।

KKR vs GT: आईपीएल 2026 में दोनों टीमों का प्रदर्शन

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में एक शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस 16 अंक और +0.551 नेट रनरेट के साथ पॉइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर है तो वहीं दूसरी ओर अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर 9 अंक और -0.198 रनरेट के साथ अंक तालिका पर 8वें स्थान पर है।

KKR vs GT: कोलकाता की प्लेइंग XI में हुआ बदलाव

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI में एक बड़ा बदलाव किया गया है। जिसके चलते वरुण चक्रवर्ती की प्लेइंग XI में वापसी हुई है। गुजरात टाइटंस ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया है।

KKR vs GT: कोलकाता-गुजरात की प्लेइंग XI

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज

Leave a Reply