इस वीडियो को देखने के बाद हो सकता है आप भी भविष्य में ऐसा तरीका अपनाएं। वीडियो में महिला जिस तकनीक से एक साथ पांच-छ: रोटियां बना डालती है वो काफी शॉकिंग है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और यूजर्स जमकर इस पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

शादी के बाद अचानक ससुराल में किचन की जिम्मेदारी संभालने कई लड़िकयों के चुनौती भरा होता है। खासकर अगर बड़ा परिवार हो तो किचन में और भी फटाफट काम निपटाने पड़ते हैं। ऐसे में एक युवती का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो किचन में एक साथ कई रोटियां बनाती नजर आ रही है। इसे देखकर आप भी हो सकता है दंग रह जाएं।
वीडियो में आप देखेंगे कि महिला आटे की काफी बड़ी सी लोई लेती है और लंबे से पाइप से इसे बेलती है। इसे बेलने के बाद वो बड़े से कटोरे को रख कर आटे को गोल-गोल काट देत है। गैस पर दो तवे को रखती है और वो एक साथ दो-दो रोटियां सेंक देती है। इसे देखकर आप भी शायद यही सोचें कि यह वाकई जल्दी रोटी बनाने का आसान तरीका है।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम के हैंडल @_hetals_art_ पर शेयर किया गया है। इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- ‘पापा की परी ससुराल में।’ यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और इसे अब तक 1 मिलियन लाइक्स और 91 मिलियन व्यूज भी मिले हैं। इस वीडियो को 12 जनवरी को शेयर किया गया है और यह लगातार वायरल हो रहा है।https://www.instagram.com/reel/DEt7WfQzRLE/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading