
Dreams related to marriage: सपनों की एक अलग ही दुनिया है। स्वप्न ज्योतिष कहता है कि सपने में देखी गई घटनाओं का संबंध हमारे वास्तविक जीवन से भी होता है। कुछ सपने हमारे निजी जीवन से भी जुड़े होते हैं जैसे विवाह, लव लाइफ आदि। स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में बताया गया है, जो आपके प्रेम संबंध के विषय में खास संकेत देते हैं जैसे जल्दी विवाह के और लव लाइफ में सफलता के। आगे जानिए इन सपनों के बारे में…
1. यदि किसी कुंवारे विवाह योग्य व्यक्ति को सपने में बारात दिखे तो समझ जाना चाहिए जल्दी ही उसका विवाह होने वाला है।
2. यदि कोई लड़की सपने में किसी लड़के कोअपने प्रेमी के रूप में देखती है तो समझ लेना चाहिए कि जल्दी ही उसका विवाह होने के योग बन रहे हैं।
3. यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद को सेहरा बांधे हुए देखता है तो इसका अर्थ भी यही है कि उसका विवाद उसकी मनचाही जगह हो सकता है।
4. यदि कोई लड़की सपने में अपने आप को लाल रंग के कपड़े पहने देखे समझ लेना चाहिए उसका उसका प्रेम संबंध विवाह बंधन में बदल सकता है।
5. विवाह योग्य कोई लड़का लाल फूल जैसे गुलाब, कमल देखता है समझना चाहिए कि जल्दी ही उसके जीवन में कोई नहीं लड़की आ सकती है।
6. यदि कोई लड़की सपने में रंगीन सुंदर चिडिया देखती है तो जल्दी ही उसकी शादी के योग बन सकते है। यदि उसका कोई प्रेमी है तो उसी के साथ विवाह भी हो सकता है।
7. सपने में अगर कोई लड़की किसी सहेली के दिए हुए कंगन पहनती है तो जल्दी ही उसका विवाह हो सकता है।
8. कोई लड़की सपने में स्वयं को मेले में देखे तो उसकी शादी उसकी इच्छा उसके मनपसंद लड़के से हो सकती है।