छोटे और तेजी से बढ़ते कारोबारों के लिए रोज़मर्रा के खर्च और कैश फ्लो को मैनेज करना अक्सर बड़ी चुनौती बन जाता है. कई बिज़नेस ऑनर्स आज भी अपने पर्सनल कार्ड या डेबिट कार्ड से कारोबार का खर्च चलाते हैं, जिससे निजी और बिज़नेस खर्चों का हिसाब गड़बड़ा जाता है.

इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने एफडी-आधारित बिज़नेस मल्टीप्लायर मेटल क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है. यह प्रीमियम मेटल कार्ड खास तौर पर फाउंडर्स, स्टार्टअप्स, उद्यमियों और छोटे कारोबारियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
Khabar Monkey
कार्ड पर दिखेगा बिज़नेस का नाम
इस नए कार्ड की खास बात यह है कि इसमें कार्डहोल्डर के नाम के साथ बिज़नेस का नाम भी प्रिंट होगा. इससे प्रोफेशनल पहचान मजबूत होगी और बिज़नेस ट्रांजैक्शन को अलग तरीके से मैनेज करना आसान होगा. इसके अलावा कार्ड में अलग बिज़नेस क्रेडिट लिमिट दी जाएगी, जिससे पर्सनल और बिज़नेस खर्चों को अलग रखना आसान रहेगा.
कारोबार से जुड़े खर्चों पर मिलेगा फायदा
इस कार्ड का इस्तेमाल ऑफिस सप्लाई, डिजिटल मार्केटिंग, सॉफ्टवेयर सब्सक्रिप्शन, बिज़नेस ट्रैवल, इंटरनेशनल पेमेंट्स और कर्मचारियों के खर्च जैसे कई बिज़नेस कामों के लिए किया जा सकेगा. कार्ड में 45 दिनों तक ब्याज-मुक्त क्रेडिट की सुविधा दी गई है. वहीं इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन पर 0% फॉरेक्स मार्कअप भी मिलेगा, जिससे विदेश में भुगतान करना सस्ता पड़ेगा. इसके अलावा यूपीआई पेमेंट और बिज़नेस कैटेगरी में ज्यादा रिवॉर्ड पॉइंट्स का फायदा भी ग्राहकों को मिलेगा.
सिर्फ 50 हजार की FD से शुरुआत
यह क्रेडिट कार्ड 50,000 रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट से शुरू किया जा सकता है. बैंक कार्ड पर FD वैल्यू का 100% तक क्रेडिट लिमिट देने का दावा कर रहा है. कार्ड की जॉइनिंग और सालाना फीस 1,000 रुपये रखी गई है. हालांकि अगर ग्राहक सालभर में 5 लाख रुपये खर्च करता है तो यह फीस माफ कर दी जाएगी.
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के कार्ड्स, पेमेंट्स और लॉयल्टी विभाग के प्रमुख शिरीष भंडारी के मुताबिक यह कार्ड उन कारोबारियों के लिए तैयार किया गया है जिन्हें अपने बिज़नेस में ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी, बेहतर पेमेंट अनुभव और मजबूत क्रेडिट सपोर्ट की जरूरत होती है.





