इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में अबतक 13 शतक लगे हैं। आईपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ कि सभी 10 टीमों के खिलाड़ियों ने शतक लगाया है। चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर संजू सैमसन ने 2 शतक लगाए हैं। सबसे ज्यादा शतक मुंबई इंडियंस की ओर से लगे हैं, जो प्लेऑफ की रेस से बाहर है।

मुंबई इंडियंस के 3 खिलाड़ियों ने शतक लगाए हैं। क्विंटन डी कॉक, रयान रिकल्टन और तिलक वर्मा ने टीम के लिए शतक जड़े हैं। सबसे बड़ा स्कोर के ओपनर केएल राहुल ने लगाए हैं। 12 में 10 खिलाड़ी ओपनर हैं। कूपर कोनोली ने नंबर-3 और तिलक वर्मा ने नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। नीचे टेबल में पूरा विश्लेषण देख सकते हैं।
Khabar Monkey
| बल्लेबाज | टीम | M | Inn | रन | HS | शतक |
|---|---|---|---|---|---|---|
| संजू सैमसन | CSK | 11 | 11 | 430 | 115 | 2 |
| साई सुदर्शन | GT | 12 | 12 | 501 | 100 | 1 |
| विराट कोहली | RCB | 12 | 12 | 484 | 105 | 1 |
| अभिषेक शर्मा | SRH | 12 | 12 | 481 | 135 | 1 |
| KL राहुल | DC | 12 | 12 | 477 | 152 | 1 |
| वैभव सूर्यवंशी | RR | 11 | 11 | 440 | 103 | 1 |
| कूपर कोनॉली | PBKS | 12 | 11 | 436 | 107 | 1 |
| रयान रिकेल्टन | MI | 10 | 10 | 430 | 123 | 1 |
| मिचेल मार्श | LSG | 11 | 11 | 377 | 111 | 1 |
| तिलक वर्मा | MI | 12 | 12 | 336 | 101 | 1 |
| फिन एलन | KKR | 8 | 8 | 228 | 100 | 1 |
| क्विंटन डी कॉक | MI | 3 | 3 | 132 | 112 | 1 |
चेन्नई के पास नंबर-3 पर पहुंचने का मौका
चेन्नई सुपर किंग्स शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को हराने पर पंजाब किंग्स से आगे निकल जाएगी, लेकिन उसकी निगाहें सनराइजर्स हैदराबाद से आगे निकलने और टॉप-3 में जगह बनाने पर भी होगी। इसके लिए उसे अपना रनरेट बेहतर करना होगा। ।





