DharamViral

Trigrahi Yog: शनि जयंती पर वृषभ राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता और बंपर आर्थिक लाभ!

Trigrahi Yog: शनि जयंती साल 2026 में 16 मई को है और इस दिन सूर्य, बुध और चंद्रमा मिलकर त्रिग्रही योग का निर्माण भी करेंगे। सूर्य और बुध वर्तमान में वृषभ राशि में हैं और चंद्रमा शनि जयंती की रात वृषभ में प्रवेश करेंगे। ऐसे में सूर्य-बुध और चंद्रमा के बीच त्रिग्रही योग बनेगा। इस योग के बनने कुछ राशियों को जीवन में बेहद शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इनको करियर के क्षेत्र में सफलता और आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

Trigrahi Yog: शनि जयंती पर वृषभ राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता और बंपर आर्थिक लाभ!
Trigrahi Yog: शनि जयंती पर वृषभ राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता और बंपर आर्थिक लाभ!

मेष राशि 

मेष राशि के द्वितीय भाव में शनि जयंती के दिन त्रिग्रही योग बनेगा। इस योग के बनने से आपको धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। अटका हुआ धन आपको कम प्रयास में ही वापस मिल सकता है वहीं उधार चुका पाने में भी आप कामयाब होंगे। इस राशि के जातक अगर सोच-समझकर निवेश करें तो भविष्य में लाभ पा सकते हैं। कारोबारी नई योजनाओं को लागू करके लाभ कमा सकते हैं। आपकी वाणी में तेज रहेगा जिसके चलते सामाजिक स्तर पर भी आपको शुभ फल मिल सकते हैं। माता पिता के साथ साथ आपके संबंध सुधरेंगे। 

कर्क राशि 

त्रिग्रही योग आपकी राशि से एकादश भाव यानि लाभ के भाव में बनेगा। इस योग के चलते आपके सितारे बुलंदी पर होंगे। कुछ लोगों को मनचाही जॉब मिल सकती है साथ ही कुछ लोग अपना काम शुरू कर सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने से मुश्किल काम भी आसान हो सकते हैं। आपके पारिवारिक जीवन में भी अच्छे बदलाव त्रिग्रही योग के चलते आ सकते हैं। अगर जमीन से जुड़ा कोई मुद्दा आपको परेशान कर रहा था तो उसका भी हल आप ढूंढ लेंगे। बड़े भाई-बहनों का आपको सहयोग प्राप्त होगा। 

Khabar Monkey

सिंह राशि

सिंह वालों के लिए त्रिग्रही योग सफलतादायक साबित होगा। इस राशि के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां प्राप्त कर सकते हैं। कुछ लोगों को आय के अतिरिक्त स्रोत भी त्रिग्रही योग के बनने के बाद मिलेंगे। आपके आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। विदेशी व्यापार करने वाले भी मुनाफा पा सकते हैं। आपके दिल में दबी कोई ख्वाहिश पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे और आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। त्रिग्रही योग के बनने से आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। 

मकर राशि 

त्रिग्रही योग का निर्माण आपकी राशि से पंचम भाव में होगा जिसके चलते विद्यार्थियों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है। कुछ विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होकर अच्छा पद पा सकते हैं। आप आर्थिक उन्नति भी प्राप्त करेंगे। आपके विचारों में सकारात्मकता होगी जिसके चलते हर कोई आपसे जुड़ना चाहेगा। पैतृक संपत्ति से इस राशि के कुछ जातक लाभ पा सकते हैं। वहीं निवेश किए गए धन से बंपर लाभ आपको मिल सकता है। आपके सेहत में भी त्रिग्रही योग के बनने से सकारात्मक बदलाव देखे जा सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply