SportsViral

प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने मिलकर किया ऐतिहासिक कारनामा, IPL के 19 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

इंडियन प्रीमियर लीग के 19 साल के इतिहास में अब तक एक से एक जोड़ी देखने को मिली हैं, जिन्होंने साथ में बल्लेबाजी करते हुए कई बार अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। इसी में एक नाम अब पंजाब किंग्स की ओपनिंग जोड़ी प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह भी शामिल हो गई है। प्रियांश और प्रभसिमरन ने मिलकर एक ऐसा कारनामा आईपीएल के 19 साल के इतिहास में किया है जो उनसे पहले कोई भी दूसरी जोड़ी करने में कामयाब नहीं हो सकी थी। दोनों का अब तक आईपीएल में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है जिसमें वह पहली ऐसी अनकैप्ड जोड़ी बन गई है जो आईपीएल इतिहास में 1000 या उससे अधिक रन जोड़ने में कामयाब हो सकी है।

प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने मिलकर किया ऐतिहासिक कारनामा, IPL के 19 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने मिलकर किया ऐतिहासिक कारनामा, IPL के 19 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में हासिल की उपलब्धि

पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ धर्मशाला के स्टेडियम में मुकाबला खेलने उतरी तो उसमें प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या के बीच में पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी देखने को मिली। इसी दौरान जब दोनों ने 24 रनों का आंकड़ा पूरा किया तो उसी के साथ आईपीएल में साझेदारी के रूप में 1000 रन पूरे करने में कामयाब हो गए। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या की अनकैप्ड जोड़ी से पहले कोई दूसरी अनकैप्ड जोड़ी आईपीएल इतिहास में 1000 रनों का आंकड़ा पूरा करने में कामयाब नहीं हो सकी थी। दोनों ने अब तक आईपीएल में 28 पारियां साथ खेली हैं जिसमें उन्होंने 36.64 के औसत से 1026 रन बनाए हैं और उसमें दो शतकीय और पांच अर्धशतकीय साझेदारी करने में भी कामयाब रहे हैं।

Khabar Monkey

प्रियांश आर्या इस मामले में बने सिर्फ दूसरे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी

आईपीएल के इतिहास में प्रियांश आर्या अब सिर्फ दूसरे ऐसे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं जो अपने शुरुआती दो सीजन में 350 या उससे अधिक रन बनाने में कामयाब हुए हैं। प्रियांश आर्या ने जहां साल 2025 आईपीएल सीजन में डेब्यू करते हुए 475 रन बनाए थे, तो वहीं आईपीएल 2026 सीजन में वह अब तक 11 पारियों में 33.09 के औसत से 364 रन बना चुके हैं। प्रियांश आर्या से पहले ये कारनामा अंबाती रायडू ने किया था जब उन्होंने साल 2010 और 2011 के अपने दो शुरुआती आईपीएल सीजन में 356 और 395 रन बनाए थे।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply