कई बार कड़ाही को अच्छी तरह धोने के बाद भी उसके हैंडल पर जमी चिकनाई और कालिख पूरी तरह साफ नहीं होती। खासकर गैस चूल्हे पर रोज इस्तेमाल होने वाली लोहे, स्टील या एल्युमिनियम की कड़ाही के हैंडल जल्दी काले और चिपचिपे हो जाते हैं। दरअसल, खाना बनाते समय तेल की भाप, मसालों का धुआं और गैस की आंच मिलकर हैंडल पर एक मोटी परत बना देते हैं। समय के साथ यह परत इतनी सख्त हो जाती है कि सामान्य डिशवॉश लिक्विड और पानी से भी आसानी से साफ नहीं होती।

इसके अलावा कई लोग कड़ाही के अंदर वाले हिस्से को तो अच्छी तरह साफ कर देते हैं, लेकिन हैंडल के कोनों, स्क्रू और जोड़ वाली जगहों पर ध्यान नहीं देते। यह जगह सबसे ज्यादा गंदगी जमा करती है। जब चिकनाई पर बार-बार गर्मी पड़ती रहती है, तो वह धीरे-धीरे कालिख जैसी काली परत में बदल जाती है। ऐसे में धीरे-धीरे इसकी चमक खत्म होने लगती है और कड़ाही पुरानी व गंदी दिखने लगती है। इसलिए केवल कड़ाही का अंदरूनी हिस्सा ही नहीं, बल्कि हैंडल की सफाई पर भी ध्यान देना उतना ही जरूरी है। कुछ आसान घरेलू तरीके हैं, जिनकी मदद से हैंडल की काली परत को साफ किया जा सकता है।
Khabar Monkey
1- बेकिंग सोडा और नींबू
बेकिंग सोडा और नींबू की मदद से कड़ाही के हैंडल पर जमी चिकनाई और कालिख को हटाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को हैंडल और काली पड़ी जगहों पर अच्छी तरह लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे जमी हुई गंदगी ढीली होने लगती है। इसके बाद पुराने टूथब्रश या स्क्रबर की मदद से रगड़कर साफ कर दें। नींबू की एसिडिक प्रकृति चिकनाई को हटाने और बेकिंग सोडा जिद्दी कालिख को हटाने में मदद कर सकता है।
2- सिरका और गर्म पानी
अगर हैंडल बहुत ज्यादा चिपचिपा हो गया है, तो ऐसे में सफेद सिरका और गर्म पानी काफी असरदार साबित हो सकते हैं। इसके लिए एक बर्तन में गर्म पानी लें और उसमें थोड़ा सफेद सिरका मिलाएं। अब कपड़े या स्पंज को इस मिश्रण में डुबोकर हैंडल पर अच्छी तरह रगड़ें। जहां ज्यादा कालिख जमी हो वहां कुछ देर के लिए सिरके वाला कपड़ा लपेटकर छोड़ सकते हैं। सिरका तेल और धुएं से बनी मोटी परत को नरम करता है, जिससे गंदगी आसानी से निकल जाती है। इसके बाद पुराने टूथब्रश या स्क्रबर की मदद से रगड़कर साफ कर लें, फिर साफ पानी से धो लें।
3- ज्यादा गंदी है तो आजमाएं ये नुस्खा
अगर कड़ाही के हैंडल ज्यादा काले हो गए हैं, तो बेकिंग सोडा और सिरका काफी असरदार साबित हो सकते हैं। यह बहुत ज्यादा जमी गंदगी और पुरानी चिकनाई के लिए काफी असरदार माने जाते हैं। इसके लिए सबसे पहले हैंडल पर बेकिंग सोडा छिड़कें, फिर उसके ऊपर थोड़ा सिरका डालें। इससे हल्का झाग बनने लगेगा। 5-10 मिनट के लिए उसे छोड़ दें। इसके बाद स्क्रबर या ब्रश से रगड़कर साफ कर दें। यह तरीका लंबे समय से जमी कालिख और तेल की मोटी परत को हटाने में मदद कर सकता है।
स्टील के काले और गंदे मेन गेट को साफ करने का तरीका, इन 5 घरेलू चीजों से चमकाएं
स्टील या लोहे के गेट बारिश, धूप और प्रदूषण के कारण जल्दी गंदे हो जाते हैं। अगर समय पर इसकी सफाई न की जाए तो इन पर जंग लगने लगता है और धीरे-धीरे चमक खत्म होने लगती है। हालांकि, कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से आप स्टील के गेट को फिर से नया जैसा बना सकते हैं।





