गांव हो या शहर, हर कोई अब अपने घर को मॉडर्न और सुविधाजनक बनाना चाहता है। बदलती जीवनशैली, नई तकनीकों और बेहतर सुविधाओं के कारण लोग पारंपरिक घरों की बजाए आधुनिक डिजाइन वाले घरों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। अब लोग ऐसे ऐसे घर पसंद कर रहे हैं, जो देखने में खूबसूरत होने के साथ-साथ आरामदायक, हवादार और जरूरत के हिसाब से सुविधाजनक भी हों।

बेडरूम घर का वह हिस्सा होता है, जहां दिन भर की थकान के बाद सुकून भरे पल बिताते हैं। बेड के पीछे वाली दीवार यानी हेडबोर्ड वॉल बेडरूम का सबसे खास हिस्सा होती है। अंग इसे सही तरीके से सजाए जाए, तो साधारण कमरा भी बेहद लग्जरी और स्टाइलिश दिखने लगता है। आइए जानते हैं, इस दीवार को खास लुक देने के लिए क्या-क्या किया जा सकता है।
1- वुडन पैनस
बेडरूम को प्रीमियम लुक देने के लिए वुडन पैनल डिजाइन लगवा सकते हैं। इसमें बेड के पीछे पूरी दीवार पर लकड़ी के स्लैट्स या चौड़े पैनल लगाए जाते हैं, जो कमरे को स्टाइलिश और एलिगेंट फील देते हैं। हल्के ओक, टीक या वॉलनट शेड आजकल काफी ट्रेंड में हैं। अगर इसमें LED लाइट्स जोड़ दी जाए, तो यह कमरे को और भी खूबसूरत बना सकता है।
2- पेंटिंग
अगर आप भारी खर्च और तामझाम से बचना चाहते हैं, तो बेड के पीछे वाली दीवार पर एक बड़ी सी पेंटिंग लगा सकते हैं। बड़ी पेंटिंग लगा देने से दीवार खाली नहीं लगती और कमरा बेहद स्टाइलिश दिखता है।
3- टेक्सचर पेंट और 3D वॉल डिजाइन
साधारण पेंट की जगह टेक्सचर पेंट या 3D डिजाइन वाली दीवार आजकल काफी ट्रेंड में है। इसमें दीवार पर हल्का उभरा हुआ पैटर्न, ज्योमेट्रिक डिजाइन या सीमेंट टेक्सचर दिया जाता है, जिससे बेडरूम बेहद मॉडर्न और लग्जरी दिखाई देता है। ग्रे, बेज, ऑफ-व्हाइट और मिट्टी जैसे रंग इस तरह की दीवारों में काफी अच्छे लगते हैं।
Khabar Monkey
4- फुल लेंथ मिरर और मेटल डेकोरेशन
छोटे बेडरूम के लिए मिरर डेकोरेशन अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। बड़े मिरर या मिरर पैनल कमरे को ज्यादा खुला दिखाते हैं। गोल्डन या ब्लैक मेटल फ्रेम वाले मिरर आजकल काफी ट्रेंड में हैं, जो कमरे तो प्रीमियम लुक देने में मदद करते हैं। इसके अलावा मिरर के साथ आप मेटल वॉल आर्ट भी लगवा सकते हैं।
- LED लाइटिंग और फॉल्स सीलिंग कॉम्बिनेशन
बेड के पीछे छिपी हुई LED स्ट्रिप लाइट्स दीवरा को बेहद स्टाइलिश बना देती है, जिससे कमरा काफी खूबसूरत दिखता है। वार्म व्हाइट लाइट को अगर फॉल्स सीलिंग डिजाइन के साथ जोड़ दिया जाए, तो पूरा बेडरूम किसी लग्जरी होटल जैसे महसूस होता है। वुड पैनल, टेक्सचर पेंट या मिरर डिजाइन के साथ LED लाइटिंग का कॉम्बिनेशन बहुत खूबसूरत लगता है। रात के समय यह हल्की रोशनी कमरे को शांत और स्टाइलिश लुक देती है।





